यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP vs Congress Manifesto 2024: किसानों को कौन क्या दे रहा, घोषणा पत्र में किए ये बड़े वादे; देखिए अंतर और समानताएं
भाजपा ने अपने दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर से लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इसके लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया
- कांग्रेस का 'न्याय पत्र' पहले हो चुका है जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BJP Manifesto for farmers: भाजपा ने अपने दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर से लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा (BJP) ने इसके लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का दिन चुना। पार्टी ने इस घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' (Sankalp Patra) नाम दिया है। भाजपा 'मोदी की गारंटी' (Modi Ki Guarantee) के नारे के साथ संकल्प पत्र को खास तरीके से विकसित भारत के लिए भविष्य के रोडमैप के रूप में पेश कर रही है।
भाजपा के इस कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेताओं समेत पार्टी कार्यकर्ता व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत जेपी नड्डा के संबोधन से हुई फिर भाजपा के घोषणा पत्र बनाने वाली समिति के अध्यक्ष राजनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान इन नेताओं ने अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाई व कार्यशैली के बारे में बताया।
पीएम ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया संकल्प पत्र
पीएम मोदी ने केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों को संकल्प पत्र की कॉपी भेंट की। इस दौरान उन्होंने करीब 46 मिनट तक भाषण दिया और पूर्व की योजनाओं की सफलता और भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी कार्ययोजना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 4 जून को परिणाम आने के बाद उनकी सरकार इस पर तेजी से काम करेगी।
यह भी पढ़ें - BJP और कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए क्या है खास, नारी शक्ति के लिए दोनों पार्टियों ने किए ये वादे
संंकल्प पत्र में भाजपा ने खेती-किसानी और किसानों की समस्याओं पर भी खासा ध्यान दिया है। मालूम हो कि पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों से किसान कृषि कानूनों को लेकर पूर्व में सरकार के लिए समस्या खड़ी कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा भूलकर भी उन्हें अनदेखा नहीं सकती।
खबरें और भी
पीएम ने किसानों के लिए 'गारंटी' पेश करते हुए कहा कि धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। कहा कि देश ने रिवॉल्यूशनरी काम किया है और हमे इसमें सफलता मिली है। अब नैनो यूरिया पर जोर दिया जाएगा और किसान समृद्धि केंद्रों का विकास किया जाएगा। पीएम ने भारत को फूड प्रोसेसिंग का हब बनाने और इससे रोजगार के अवसर पैदा होने की बात कही। कहा कि ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन बनेंगे।
यह भी पढ़ें - BJP vs Congress Manifesto: हेल्थ की गारंटी बनाम स्वास्थ्य न्याय; मुफ्त इलाज को लेकर दोनों पार्टियों ने किए अलग-अलग वादे
इससे पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र (Congress Manifesto) जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है। इसमें उन्होंने किसानों के लिए 'किसान न्याय' की बात कही है। पढें भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या है...
| क्रमांक | योजना क्षेत्र | किसानों को 'मोदी की गारंटी' | कांग्रेस का 'किसान न्याय' |
| 1 | सीधी आर्थिक मदद | PM किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये सालाना मिलते रहेंगे। | कांग्रेस ने ऐसा कोई वादा नहीं किया। |
| 2 | फसल बीमा |
|
|
| 3 | कृषि उपज के लिए बाजार |
|
|
| 4 | कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर |
|
|
| 5 | भूमि सुधार व खेती में लागत घटाने के लिए |
| कांग्रेस कृषि में अनुसंधान एवं विकास के लिए वित्त पोषण को पांच वर्षों में दोगुना करेगी। |