Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार', बीजापुर में नक्सलियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 11:20 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने कार्यकर्ता पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपनी ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की। (फोटो- जेएनएन)

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की। (फोटो- जेएनएन)

    HighLights

    1. बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

    2. नक्सलियों ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    3. पुलिस मुखबिर होने का आरोप

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिले के उसूर ब्लॉक के मुंजाल कांकेर निवासी सत्यम पुनेम की आधी रात गला घोंटकर हत्या कर दी। माओवादियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है।

    दरअसल, माओवादियों ने सत्यम पुनेम पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही गांव में रहकर गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के आरोप भी लगाए हैं।

    मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    जानकारी के अनुसार, मद्देड़ एरिया कमेटी के द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पर्चे के अनुसार माओवादियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर मौत की सजा दी गई।

    घटनास्थल पर मिले पर्चे में लिखा था कि सत्यम की मौत का जिम्मेदारी हमारी एरिया कमेटी की नहीं ब्राह्मणीय हिन्दुत्व-फासीवादी, भाजपा विष्णुदेव साय सरकार की जिम्मेदारी है।

    यह भी पढ़ें: 81 बैचों की दवा फेल, फिर भी कंपनी से दवाओं की खरीद जारी; पढ़ें क्या कहता है नियम?