यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharat Jodo Nyaya Yatra: 'राहुल जी ये लीजिए आलू इन्हें सोना बना दीजिए', जवाब में कांग्रेस नेता ने दी Flying Kiss
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। मंगलवार को जब उनकी यात्रा शाजापुर से गुजर ...और पढ़ें

जेएनएन, शाजापुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश से गुजर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिए। राहुल गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर अपना काफिला रोक दिया और सीधे उनके पास पहुंचे गए।
राहुल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस
राहुल गांधी ने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे तो उन्होंने राहुल को आलू पकड़ा दिए और कहा कि इसको सोना बना दो। राहुल गांधी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बात का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन मुसकुराते हुए उन्हें फ्लाइंग किस देकर वासप अपनी यात्रा में शामिल हो गए।
राहुल की यात्रा में 'मोदी-मोदी' के नारे
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। मंगलवार को जब उनकी यात्रा शाजापुर से गुजर रही थी तब एबी रोड पर पार्षद मुकेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाना शुरू कर दिए। जब राहुल उनसे मिलने पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए।
राहुल गांधी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा आज शाम 4:30 बजे उज्जैन पहुंच गई है। शाजापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम चाहते हैं कि युवा पीढ़ी केवल 'जय श्री राम' का नारा लगाए और भूख से मर जाए। राहुल गांधी ने जाति आधारित जनगणना की भी वकालत की और कहा कि सर्वेक्षण करने से लोगों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा।
खबरें और भी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च से 6 मार्च तक एमपी में रहेगी। राहुल गांधी ने उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा की। राहुल गांधी जब मंदिर पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ में से लोगों ने मोदी-मोदी के फिर से नारे लगाना शुरू कर दिए।
राहुल गांधी को पश्चाताप करना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के बाबा महाकाल मंदिर जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन भगवान की पूजा करने वाला शहर है। मैं राहुल गांधी को शुभकामनाएं देता हूं और भगवान उन्हें बुद्धि दे यही प्रथना करता हूं। राहुल गांधी को इस बात का भी पश्चाताप करना चाहिए कि उनकी पार्टी ने भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण क्यों अस्वीकार कर दिया। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
पूर्व एमपी सीएम चौहान ने कांग्रेस को बताया दिशाहीन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को 'दिशाहीन' बताया। सीएम चौहान ने राहुल गांधी के उज्जैन जाने पर कहा कि बगुला भक्ति (ढोंग भक्ति) से कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी दिशाहीन हैं। जब वह पार्टी और खुद को दिशा नहीं दे सकते तो देश को क्या दिशा देंगे?
#WATCH | "Modi-Modi" slogan raised by some people during Congress MP Rahul Gandhi's visit to the Mahakaleshwar Temple in Ujjain, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/ErtnfPw7UR
— ANI (@ANI) March 5, 2024