Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhya Pradesh Bomb Exploded: मध्यप्रदेश में महू के पास आपसी विवाद में बम फेंका, एक की मौत; 15 घायल

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:23 AM (IST)

    महू के पास बेरछा की घटना में परिवार के दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बम फेंक दिया गया। इसमें एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई वहीं 15 घायल हो गए। चार ...और पढ़ें

    घायलों को अस्पताल ले जाते हुए लोग। (फोटो - एएनआइ)
    घायलों को अस्पताल ले जाते हुए लोग। (फोटो - एएनआइ)

    महू, जेएनएन। मध्यप्रदेश में एक बड़ी घटना सामने आई है। महू से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम बेरछा में कौशल परिवार के दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बम फेंक दिया गया। इसमें एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, वहीं 15 घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है। जानकारी अनुसार, विवाद देर रात करीब 10 बजे हुआ। कौशल परिवार के दो गुटों में विवाद चल रहा था। इस दौरान वहां अन्य लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने बम फेंक दिया। विस्फोट होते ही भगदड़ मच गई।

    एक किशोर की मौत, 15 घायल

    इस हादसे में एक किशोर वैभव कौशल की मौत हो गई, वहीं 15 घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। कुछ घायलों को मध्य भारत शासकीय अस्पताल व अन्य को गेटवेल अस्पताल ले जाया गया। घायलों के नाम कपिल, गौतम, नवीन, भूरूसिंह, महेंद्र, विपिन, गोपाल, विवेक, दिनेश, सुनीता और अन्य हैं। देर रात पुलिस आरोपियों के घर पहुंची और सर्चिंग की।

    सेना की फायरिंग रेज के पास में है बेरछा गांव

    बेरछा गांव सेना की फायरिंग रेंज के पास में है। सूत्रों के अनुसार, फायरिंग रेंज में जो डिफेक्टिव बम प़़डे रह जाते हैं, ग्रामीण उसे उठा ले जाते हैं। दरअसल, उक्त बमों में पीतल निकलता है। ग्रामीण पीतल को निकालकर बेच देते हैं। ऐसे ही डिफेक्टिव बम को विवाद के दौरान फेंका गया था।

    परिवार के विवाद में फेंक दिया बम

    जानकारी देते हुए एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि परिवार के विवाद में किसी एक पक्ष ने बम फेंका है। इसमें एक की मौत हुई है, वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच कर रही है।

    खबरें और भी