विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिक्‍स बिजनेस काउंसिल में बोले पीएम, भारत दुनिया की सबसे बेहतर ओपन इकनॉमी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 16 Oct 2016 02:32 PM (IST)

ब्रिक्‍स बिजनेस काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने सभी सदस्‍य देशाें को अपने यहां पर विदेशी निवेश और व्‍यापार को बढ़ाने पर जोर देने की अपील की है।

News Article Hero Image

गोवा (एएनआई)। गोवा में चल रहे ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल की बैठक में सदस्य देशों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि उन्होंने विश्व व्यापार के तहत कई नीतियां बनाई हैं, जिसका अब असर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं नीतियों की वजह से भारत का व्यापार अन्य देशों से बढ़ा है। वहीं ब्राजील ने इस ब्रिक्स के तहत विदेशी व्यापार को बढ़ाने और बाहरी कंपनियों को अपने यहां निवेश के मौके उपलब्ध कराने की वचनबद्धता दोहराई है।

इस काउंसिल को सभी सदस्य देशों ने संबोधित किया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस बिजनेस काउंसिल का एक कॉमन एचीवमेंट है वह है व्यापारिक तौर पर आगे बढ़ना। इसको लेकर सभी को काम करने की जरूरत है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि वह भारत को दुनिया की सबसे बेहतर ओपन इकनॉमी बनाना चाहते हैं। उनका कहना था कि एनडीबी ने इस संबंध में बेहतर रिजल्ट दिए हैं। उन्होंने सभी सदस्य देशों को इस संबंध बेहतर बनाने की अपील की है।

ब्रिक्स से संबंधित सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें