Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारी बारिश में टूटा मुंबई-गोवा हाइवे पर बना पुल, जानें; 10 खास बातें

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2016 11:13 AM (IST)

    महाराष्ट्र के मलाड में सावित्री नदी पर बना पुराना पुल टूट गया है। इस घटना में राज्य परिवहन की दो बसें लापता बताई जा रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। पिछले कई घंटों से लगातार हुई बारिश ने महाराष्ट्र में तबाही मचा दी है। लगातार बारिश के कारण महाड में मुंबई-गोवा हाइवे पर बना पुल टूटकर गिर गया। इस घटना में महाराष्ट्र परिवहन की दो बसें लापता हो गई हैं। बसों में कई यात्री भी सवार थे।

    जानें, घटना से जुड़ी 10 महत्वपू्र्ण बातें

    1. महाड में सावित्री नदी पर बना ये पुल करीब 70 साल से भी ज्यादा पुराना है। देर रात करीब एक बजे नदी ओवरफ्लो होने के कारण पुल टूटकर गिर गया।

    2. माना जा रहा है पुल टूटने के बाद कुछ बस और कार नदी में डूब गई। वाहनों में दर्जनों यात्री सवार थे।

    3. राज्य परिवहन की दो बसें लापता बताई जा रही है। प्रत्येक बस में 11-11 यात्री सवार थे। दोनों बसें मुंबई से चली थीं।

    4. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) ने बताया कि लगभग 80 बचाव दल और गोताखोरों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

    5. खोजी अभियान में मदद के लिए कोस्ट गार्ड ने चेतक हेलिकॉप्टर को भी लगाया है।

    6. इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद फणनवीस से बतचीत की है। पीएम ने उन्हें रेस्क्यू और राहत कार्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

    7. सीएम फणनवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी। "वहां दो समानांतर पुल थे। एक पुल नया था जबकि दूसरा पुल ब्रिटिश शासनकाल के समय का था। जिसमें से पुराना पुल ढह गया।"

    8. मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि "इलाके में बहुत अंधेरा है इसीलिए अभी तक कितने हताहत हुए इसका आकलन नहीं किया गया है।"

    9. ट्रैफिक को साथ वाले पुल पर डायवर्ट कर दिया गया है। अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना में और कोई वाहन लापता हुआ है।

    10. पांच दिनों से तटीय कोंकण, उत्तरी और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही है।

    भारी बारिश से मुंबई-गोवा हाइवे पर बना पुल टूटा, 2 कार और 2 बस लापता