Budget 2026: देश मे सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एलान, पुणे, हैदराबाद और वाराणसी समेत इन शहरों के नाम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में रेलवे के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया। इनमें मुंबई-प ...और पढ़ें
HighLights
वित्त मंत्री ने 2026-27 बजट में रेलवे की घोषणा की।
देश में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे।
मुंबई, पुणे, हैदराबाद, वाराणसी जैसे शहर जुड़ेंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे को लेकर भी बजट 2026-27 में बड़ा ऐलान किया है। बजट भाषण में कहा गया कि 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे।

'भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने की कोशिश'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने में सहायता देने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं।"

पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर
वित्त मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। वहीं इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के लिए उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा बजट में ऐलान किया गया है कि इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया फॉर्म आएगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी होगा।
यह भी पढ़ें: कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां सस्ती, टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना... वित्त मंत्री के बड़े एलान