Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी में खाने को लेकर कन्फ्यूजन? ये AI टूल पलभर में बता देगा कितना और क्या-क्या खाएं

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:32 PM (IST)

    बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पंकज ने शादियों में खाने की उलझन दूर करने के लिए एक अनोखा AI टूल बनाया है। यह टूल बुफे को स्कैन कर कंप्यूटर विजन और "स ...और पढ़ें

    AI टूल के जरिए बुफे को स्कैन करके पर्सनलाइज्ड खाने का प्लान बनाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा डिशेज ट्राई कर सकें बिना पेट पर बोझ डाले। (फाइल फोटो)

    AI टूल के जरिए बुफे को स्कैन करके पर्सनलाइज्ड खाने का प्लान बनाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा डिशेज ट्राई कर सकें बिना पेट पर बोझ डाले। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादियों में रस्म-रिवाज के अलावा जो सबसे खास चीज होती है वो हैं शादी का खाना। दर्जनों लजीज व्यंजन, वेज से लेकर नॉन वेज के कई ऑप्शन से लेकर स्वीट डिशेज तक लोगों के मन को खूब लुभाता भी है। लेकिन अकसर ये देखा जाता है कि ज्यादातर मेहमान इस उलझन में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या न खाएं।

    इसी आम समस्या से तंग आकर बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पंकज ने एक अनोखा AI टूल बनाया है। यह टूल बुफे को स्कैन करके पर्सनलाइज्ड खाने का प्लान बनाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा डिशेज ट्राई कर सकें बिना पेट पर बोझ डाले।

    कैसे काम करता है ये टूल?

    ये टूल एक AI एजेंट है जो पूरे बुफे को स्कैन करता है और आपको एक गेम प्लान देता है। यह कंप्यूटर विजन का इस्तेमाल करके हर डिश को पहचानता है। फिर 'स्टमक वॉल्यूम फिजिक्स के आधार पर कैलकुलेट करता है कि क्या खाना है, क्या स्किप करना है और कितनी मात्रा में लेना है। इसका मकसद ज्यादा वैरायटी एंजॉय करना लेकिन डिसकम्फर्ट से बचना है।

    image - 2026-02-10T165938.022

    लोगों को रास आ रहा आइडिया

    ये टूल अभी बहुत शुरुआती स्टेज में है। इसका डेवलपर पंकज ने इसे सिर्फ एक दोस्त की शादी में टेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट काफी अच्छे रहे। ज्यादा टेस्टिंग अभी बाकी है, लेकिन आइडिया लोगों को पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी

    अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने मजाक में लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरी कंप्यूटर साइंस डिग्री इसी काम की थी।"

    image - 2026-02-10T170133.112

    सोशल मीडिया पर क्या है लोगों का रिएक्शन?

    सोशल मीडिया यूजर्स ने इस आइडिया को खूब सराहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये तो क्रेजी है। इतना अच्छा आइडिया कैसे सोचा? AI का असली इस्तेमाल यही होना चाहिए।" हालांकि कुछ यूजर्स ने मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा, "AI के रिजल्ट आने तक चाचा लोग सब खत्म कर देंगे।"

    यह भी पढ़ें: भारत में आज भी हैं राजाओं के परिवार: राजमहल-शाही ठाठ-बाट से संपत्ति तक, खजाने के बारे में जानकार चौंक जाएंगे आप