विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

By Manish NegiEdited By:
Updated: Thu, 26 Jan 2017 04:17 AM (IST)

अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में किए गए ट्वीट के साथ तिरंगे रंग में जगमगाती इमारत की तस्वीर भी साझा की गई।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

दुबई, प्रेट्र। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत वासियों के लिए उस समय गौरव का क्षण आया जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में डूब गई। दुबई स्थित बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'आज रात हमने एलईडी लाइट के जरिये बुर्ज खलीफा को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगकर भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाया।'

अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में किए गए ट्वीट के साथ तिरंगे रंग में जगमगाती इमारत की तस्वीर भी साझा की गई। 823 मीटर ऊंची इस इमारत का नाम अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रेसीडेंट खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर रखा गया है। दुबई यूएई में शामिल सात अमीरात में से एक है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने से खर्च में कमी आयेगी : प्रणब मुखर्जी