यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamil Nadu: रेत माफिया और ठेकेदारों के खिलाफ तेज हुआ अभियान, तमिलनाडु में 30 स्थानों पर ईडी की चल रही है तलाशी
Tamil Nadu News तमिलनाडु में रेत माफिया और ठेकेदारों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) एक्शन में है। ईडी ने रेत खनन में मनी लॉन्ड्र ...और पढ़ें

HighLights
- तमिलनाडु के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
चेन्नई, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेत खनन में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में मंगलवार को पूरे तमिलनाडु में 30 स्थानों पर तलाशी ली। यह जानकारी मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने दी।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई, पुडुकोट्टई और डिंडीगुल में व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी जारी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रेत माफिया और ठेकेदारों के खिलाफ तलाशी ली जा रही थी।