विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदयपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा: कैदियों के लिए वर्दी के भीतर छिपा रखा था तंबाकू, प्रहरी और हेड कांस्टेबल पर FIR

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM (IST)

उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों तक प्रतिबंधित तंबाकू पहुंचाने की कथित कोशिश और मामला दबाने के आरोप में प्रहरी पंकज ...और पढ़ें

उदयपुर जेल में तंबाकू पहुंचाने के आरोप में प्रहरी और हेड कांस्टेबल पर केस (फाइल फोटो)

उदयपुर जेल में तंबाकू पहुंचाने के आरोप में प्रहरी और हेड कांस्टेबल पर केस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज में सामने आई कथित मिलीभगत

  2. जेल महानिदेशालय के निर्देश पर मामले में कार्रवाई हुई

जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों तक प्रतिबंधित तंबाकू पहुंचाने की कथित कोशिश और मामला दबाने के आरोप में प्रहरी पंकज कुमार तथा आरएसी के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह के खिलाफ सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की कथित मिलीभगत सामने आई। घटना 29 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुख्य प्रवेश द्वार पर तलाशी के दौरान पंकज पर संदेह हुआ।

आरोप है कि उसकी वर्दी में छिपी तंबाकू मिली। तलाशी लेने वाले गिरधारी सिंह उसे कैमरे की नजर से दूर कक्ष में ले गए और तंबाकू जब्त कर अधिकारियों को बताने के बजाय नष्ट कर दी।

खुफिया तंत्र से जानकारी मिलने पर फुटेज खंगाले गए। जेल महानिदेशालय के निर्देश पर मामले में कार्रवाई हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।