Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Who is Cassmae: आंख की रोशनी खोने के बावजूद कई भाषाओं में गीत गाती है यह विदेशी लड़की, PM मोदी भी हैं मुरीद

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 01:23 PM (GMT+05:30)

    पीएम मोदी (PM Modi) ने रविवार को मन की बात (Mann Ki Baat) के 105वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी विदेशी लड़की कैसमी की कहानी शेयर ...और पढ़ें

    Cassmae: आंख की रोशनी खोने के बावजूद कई भाषाओं में गीत गाती हैं कैसमी, PM मोदी भी हुए मुरीद
    Cassmae: आंख की रोशनी खोने के बावजूद कई भाषाओं में गीत गाती हैं कैसमी, PM मोदी भी हुए मुरीद

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' के 105वें एपिसोड को किया संबोधित
    2. पीएम मोदी ने कहा- 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई हैं
    3. प्रधानमंत्री ने भारतीय संगीत के प्रति जुनून को लेकर की कैसमी की सराहना

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (24 सितंबर) मन की बात के 105वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब ग्लोबल हो चुका है। दुनिया भर के लोगों का इससे जुड़ाव दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जर्मनी की रहने वाली 21 वर्षीय कैसमी (Cassmae) का भी जिक्र किया, जो कई भारतीय भाषाओं में गाना गाती हैं। 

    'भारतीय संगीत की दीवानी हैं कैसमी'

    'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई हैं। वह जर्मनी की रहने वाली हैं, कभी भारत नहीं आई हैं, लेकिन वो भारतीय संगीत की दीवानी हैं। 

    'देख नहीं पाती हैं कैसमी'

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैसमी जन्म से ही देख नहीं पातीं, लेकिन ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई। उन्होंने कहा कि संगीत और क्रिएटिविटी को लेकर कैसमी का जुनून कुछ ऐसा था कि बचपन में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया। यही नहीं, अफ्रीकन ड्रमिंग की शुरुआत तो उन्होंने महज तीन साल की उम्र में कर दी।

    यह भी पढ़ें: PM Modi Mann Ki Baat: 'कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं' मन की बात में बोले पीएम मोदी

    पांच-छह साल पहले भारतीय संगीत से कैसमी का हुआ परिचय

    पीएम मोदी ने कहा कि कैसमी का भारतीय संगीत से परिचय पांच-छह साल पहले ही हुआ। भारतीय संगीत ने उनको इतना मोह लिया कि वो इसमें पूरी तरह से रम गईं। उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है। सबसे प्रेरणादायक बात तो यह है कि वे कई सारी भारतीय भाषाओं में गाने में महारत हासिल कर चुकी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में गूंजा भारत का डंका, भूटान के विदेश मंत्री ने जी20 समिट को लेकर PM Modi और जयशंकर के पढ़े कसीदे

    'कैसमी के लिए भारतीय भाषाओं में गाना बाएं हाथ का खेल'

    प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृत, हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ या फिर असमी, बंगाली, मराठी, उर्दू , कैसमी ने सभी में अपने सुर साधे हैं। आप कल्पना कर सकते हैं किसी को दूसरी अनजान भाषा की दो-तीन लाइनें बोलनी पड़ जाए तो कितनी मुश्किल आती है, लेकिन कैसमी के लिए जैसे यह बाएं हाथ का खेल है।

    'कैसमी के जुनून की मैं हृदय से सराहना करता हूं'

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संगीत को लेकर जर्मनी की कैसमी के इस जुनून की मैं ह्रदय से सराहना करता हूं | उनका यह प्रयास हर भारतीय को अभिभूत करने वाला है।

    इंस्टाग्राम पर कैसमी के तीन लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

    बता दें कि कैसमी के इंस्टाग्राम पर तीन लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे 2468 लोगों को फॉलो करती हैं। कैसमी ने अब तक 851 पोस्ट किए हैं।