विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 07:33 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 10:12 AM (IST)

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन करते हुए राजौरी के कई गांवों को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर (जेएनएन)। कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित राजौरी जिले में पाक सेना द्वारा लगातार जारी संघर्ष विराम उल्लंघन से सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा ने आज फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजौरी के मंजाकोट के सात गांवों को निशाना बनाया। पाक सेना की गोलाबारी और भारत के मुंहतो़ड़ जवाब को देख सीमांत क्षेत्रों के लोगों में दहशत है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और सेना के पांच जवानों सहित नौ लोग घायल हुए थे। प्रशासन ने राजौरी जिले के 51 स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करा दिया है। वहीं भारत ने भी जोरदार जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तान के 10 लोग घायल हो गए। उसकी कई इमारतें भी तबाह हुई हैं।

आशंका है कि गोलाबारी की आड में पाक की बॉर्डर एक्शन टीम किसी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को दस कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम राजा के साथ सीमा पर अपने निकयाल सेक्टर का दौरा किया। बाजवा के दौरे के बाद से पाकिस्तानी सेना भारतीय सैन्य चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलाबारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।