यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंगना रनौत को पूरी करनी होगी ये शर्त, तभी रिलीज होगी फिल्म इमरजेंसी! सेंसर बोर्ड ने हाईकोर्ट में क्या कहा?
कंगना की फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ कई सिख संगठनों ने याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि फिल्म के माध्यम से सिखों की गलत तस्वीर पेश की जा रही है। जबलपुर ...और पढ़ें

HighLights
- इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रहीं कंगना।
- सिख संगठनों ने फिल्म पर जताई आपत्ति।
- जी एंटरटेनमेंट ने दाखिल की याचिका।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसानों के मुद्दे पर विवादों में घिरीं अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। मगर एक शर्त का पालन करना होगा। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि वह फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रमाण पत्र जारी करने को तैयार है। मगर फिल्म के कुछ हिस्सों में काट छांट करनी होगी।
यह भी पढ़ें: 7 सर्जरी करवाने के बाद भी डिगा नहीं Chander Prakash का हौसला, KBC 16 को मिला अपना पहला करोड़पति
पहले छह सितंबर को होनी थी रिलीज
पहले यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होनी थी। मगर प्रमाणपत्र नहीं मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा था। बता दें कि मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की यह फिल्म 1975 में देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।
अब 30 सितंबर को होगी सुनवाई
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने फिल्म के प्रमाणपत्र जारी करने पर फैसला नहीं लेने पर सेंसर बोर्ड को फटकार लगाई थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड की संशोधन समिति ने फिल्म को रिलीज करने से पहले कुछ हिस्सों में कट लगाने का सुझाव दिया है।
उधर, फिल्म की निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने फिल्म में कट लगाए जा सकते हैं या नहीं... इस पर फैसला करने के लिए समय मांगा है। अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
यह भी पढ़ें: चुडै़ल 'मंजुलिका' से टक्कर लेंगे 'रूह बाबा', भूतनी की पहली झलक आई सामने