Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CAA Application Portal: केंद्र ने सीएए के तहत आवदेन के लिए शुरू किया मोबाइल एप, गृह मंत्रालय ने खुद दी जानकारी

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:10 AM (GMT+05:30)

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक मोबाइल एप शुरू किया जो सीएए के तहत आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार एप को ...और पढ़ें

    केंद्र ने सीएए के तहत आवदेन के लिए शुरू किया मोबाइल एप। (फाइल फोटो)
    केंद्र ने सीएए के तहत आवदेन के लिए शुरू किया मोबाइल एप। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. एप को केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है
    2. सीएए लागू करने के नियम सोमवार को अधिसूचित

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक मोबाइल एप शुरू किया, जो सीएए के तहत आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, एप को गूगल प्ले स्टोर या केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

    प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून- 2019 के तहत आवेदन करने के लिए सीएए-2019 मोबाइल एप शुरू किया गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए पोर्टल शुरू किया था।

    सीएए लागू करने के नियम सोमवार को अधिसूचित

    सीएए को लागू करने के नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया था, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम लोगों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

    ये भी पढ़ें: Sanatan Dharma: SC सनातन धर्म टिप्पणी मामले में अप्रैल में करेगा सुनवाई, उदयनिधि स्टालिन ने दिया था ये बयान