Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrababu Naidu Oath Ceremony: चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी बनेंगे गवाह

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 12 Jun 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस भूमिका में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू का विजयवा ...और पढ़ें

    चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रबाबू नायडू का चौथा कार्यकाल होगा
    2. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की उम्मीद
    3. नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना

     पीटीआई, अमरावती। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस भूमिका में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है। मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना।

    इसके बाद आंध्र प्रदेश में राजग नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात कर उनसे एन चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने चंद्रबाबू नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने पर सहमत हो गए हैं।

    शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की उम्मीद

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की एक बैठक में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा उन्हें नेता के रूप में प्रस्तावित करने के बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को चुना, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया।

    ये नेता भी आएंगे

    बताया जा रहा है कि नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें तेदेपा महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश तथा जनसेना के नेता एन मनोहर शामिल हो सकते हैं। समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने वाले मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के बुधवार सुबह 8.20 बजे दिल्ली से गन्नावरम हवाई अड्डे के लिए रवाना होने और 10.40 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाले शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मोदी के पूर्वाह्न 10.55 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री के दोपहर 12.40 बजे हवाई अड्डे लौटने और 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने की संभावना है।

    विधानसभा में जनसेना पार्टी के नेता चुने गए पवन कल्याण

    जनसेना पार्टी के विधायकों ने पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपना नेता चुना। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जनसेना तेनाली के विधायक एन मनोहर ने सदन में पार्टी के नेता के तौर पर पवन कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

    राज्य के 175 सदस्यीय सदन में जनसेना के 21 विधायक हैं। आंध्र प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 164 विधानसभा सीट मिली हैं। इनमें से तेदेपा को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 सीट मिली हैं।

    यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू के आवास पर पहुंचे अमित शाह, शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे सुपरस्टार रजनीकांत