Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: ऐतिहासिक पल का हर कोई बनेगा साक्षी, यहां LIVE देख सकेंगे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM (IST)

    चंदा मामा के सफर पर निकला चंद्रयान-3 अब मिशन के आखिरी चरण में है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर 23 अगस्त की शाम को लगभग पांच बजकर 45 मिनट पर ल ...और पढ़ें

    चंदा मामा के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3 (फोटो: @isro)
    चंदा मामा के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3 (फोटो: @isro)

    HighLights

    1. चंदा मामा के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3
    2. चंद्रयान-3 को लेकर उत्साहित नजर आ रहे विज्ञानी

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। चंदा मामा के सफर पर निकला चंद्रयान-3 अब मिशन के आखिरी चरण में है। ऐसे में विज्ञानियों सहित समस्त देशवासियों की सांस थमी हुई हैं और सारा देश चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग की दुआ कर रहा है।

    कब होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग?

    बता दें कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर 23 अगस्त की शाम को लगभग पांच बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग कर सकता है। इस मिशन को लेकर विज्ञानियों ने पांच साल तक घोर तप किया है। दरअसल, चंद्रयान-3 पिछले चंद्रयान यानी की चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन ही है।

    ऐसे में तमाम लोग इस मिशन को पूरा होते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन आप लोगों के ज़हन में यह सवाल उठ रह होगा कि आखिर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का गवाह कैसे बना जाए? तो चिंता न करें, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसकी बकायदा व्यवस्था की है।

    कब शुरू होगा प्रसारण?

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त की शाम पांच बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा। आप लोगों इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा यट्यूब और फेसबुक पर भी लैंडिंग को देखा जा सकता है।

    यूट्यूब: https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

    फेसबुक: https://facebook.com/ISRO

    खबरें और भी