Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रण, ISRO ने बताया कैसे लॉन्चिंग को देख सकते हैं लाइव

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 08:24 AM (IST)

    Chandrayaan 3 Launching इसरो ने कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 Launching चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनेंगे आम लोग।
    Chandrayaan 3 Launching चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनेंगे आम लोग।

    बेंगलुरु, एएनआइ। Chandrayaan 3 Launching भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रित किया है। इसरो ने शुक्रवार को कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं।

    साइट पर करना होगा पंजीकरण

    इसरो ने ट्वीट किया,

    नागरिकों को https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर पंजीकरण करके सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में लांच व्यू गैलरी से लांच देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

    14 जुलाई को होगा लॉन्च

    इससे पहले इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने घोषणा की थी कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 या 24 अगस्त को इसका लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। यह चंद्रयान-2 मिशन का ही विस्तार है। उस समय लैंडर आखिरी क्षणों में चांद की सतह पर क्रैश हो गया था।

    लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद

    चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है, जो चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करता है। चंद्रयान-3 के लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।