Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 की ABCD पता है? सरकार करेगी महाक्विज का आयोजन, जानिए इनामी राशि

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 03:25 PM (GMT+05:30)

    क्या आपको चंद्रयान-3 मिशन (chandrayaan-3 ) के बारे में सबकुछ पता है? MyGov India ने चंद्रयान-3 महाक्विज का आयोजन किया है। सभी भारतीय नागरिक https//isr ...और पढ़ें

    सरकार करेगी चंद्रयान-3 महाक्विज का आयोजन (Image: Jagran Graphic)
    सरकार करेगी चंद्रयान-3 महाक्विज का आयोजन (Image: Jagran Graphic)

    HighLights

    1. भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में शानदार सफर तय किया है
    2. MyGov India ने चंद्रयान-3 महाक्विज का आयोजन किया
    3. चंद्रयान-3 महाक्विज जीतने वाले विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan-3 MahaQuiz: अगर आपके सामने चंद्रयान 3 मिशन को लेकर सवाल पूछे जाए तो क्या आप उसका जवाब दे पाएंगे? आजादी के बाद से अब तक भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में शानदार सफर तय किया है।

    भारतीय अंतरिक्ष की इस अद्भुत यात्रा को सलाम करते हुए MyGov India ने चंद्रयान-3 महाक्विज (Chandrayaan-3 MahaQuiz) का आयोजन किया है। चंद्रमा के चमत्कारों का पता लगाने और विज्ञान और खोज के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इस क्वीज का आयोजन किया गया है।

    कैसे ले पाएंगे इस क्वीज में भाग?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और MyGov India ने चंद्रयान-3 महाक्विज को लेकर X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की है। सभी भारतीय नागरिक https://isroquiz.mygov.in लिंक पर जाकर चंद्रयान-3 महाक्विज में भाग ले सकते है। बता दें कि चंद्रयान-3 महाक्विज लाइव हो चुका है और अब आप भी इसमें पार्टिसिपेट कर अपने जीके (General Knowledge) को टेस्ट कर सकते है।

    जीतने वालों को मिलेगा 1 लाख का इनाम

    इसरो द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 महाक्विज जीतने वाले विजेता को 1 लाख रुपये का इनाम मिल सकता है। वहीं, MyGov India ने चंद्रयान 3 महाक्विज में कैसे भाग लेना है, इसको लेकर एक वीडियो शेयर की है। यह एक ट्यूटोरियल वीडियो है, जिसमें चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) महाक्विज में भाग लेने और इसे कैसे खेलना है, को लेकर स्टेप में निर्देश जारी किए गए है।

    खबरें और भी

    स्लीप मोड में गया रोवर प्रज्ञान

    गौरतलब है कि 23 अगसत को चांद के साउथ पोल में चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था। चंद्रयान-3 के रोवर 'प्रज्ञान' ने 10 दिन में चंद्रमा की सतह पर अपना पहला टास्क पूरा कर लिया है और अब यह स्लीप मोड अवस्था में चला गया है।