विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3 Mission: 23 सितंबर को मून वॉक के लिए रि-एक्टिवेट होगा रोवर प्रज्ञान, ISRO ने दिया अपडेट

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 22 Sep 2023 03:30 PM (IST)

इसरो (ISRO) ने विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को पूरी तरह चार्ज करने के बाद स्लीप मोड में डाल दिया ...और पढ़ें

23 सितंबर को रि-एक्टिवेट होंगे रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर
23 सितंबर को रि-एक्टिवेट होंगे रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर

HighLights

  1. 23 सितंबर को रि-एक्टिवेट होंगे रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर
  2. 16 दिन पहले बैटरी चार्ज करने के बाद स्लीप मोड में थे रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर

नई दिल्ली, एजेंसी। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक नया अपडेट दिया है। दरअसल, पिछले 16 दिनों से गहरी नींद में सो रहे रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर को आज रि-एक्टिवेट करना था, लेकिन किसी कारणवश उसे 22 सितंबर की शाम नहीं, बल्कि 23 सितंबर को नींद से जगाया जाएगा। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है।

23 सितंबर को नींद से उठेंगे रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक, नीलेश देसाई ने कहा, "पहले हमने 22 सितंबर की शाम को प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को फिर से एक्टिवेट करने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ कारणों से अब इसे 23 सितंबर को रि-एक्टिवेट किया जाएगा। हमारी योजना लैंडर और रोवर को स्लीप मोड से निकालकर फिर से सक्रिय करने की है। हमारी योजना रोवर को लगभग 300-350 मीटर तक ले जाने की थी, लेकिन कुछ कारणों से रोवर वहां 105 मीटर आगे बढ़ चुका है।"

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Mission: विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान पर मंडरा रहा खतरा! ISRO के पूर्व अध्यक्ष ने दिया अपडेट

चांद पर रात होने के बाद स्लीप मोड में था रोवर और लैंडर

चांद पर रात होने की वजह से 16 दिन पहले विक्रम लैंडर (Vikram Lander) और रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) को स्लीप मोड में डाला गया था। दरअसल, जब सूर्य की किरणें चांद की सतह पर पड़ना बंद हो जाती हैं, चांद की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर तापमान -150 से -200 डिग्री तक चला जाता है। इस दौरान यान के तंत्रों को नुकसान पहुंचने की संभावना थी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दो दिनों तक प्रज्ञान और विक्रम लैंडर की बैटरी को चार्ज कर के स्लीप मोड में डाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: आज लैंडर और रोवर को फिर जगाने की कोशिश करेगा ISRO, इस कारण सो रहे थे दोनों

23 अगस्त को हुई थी सॉफ्ट लैंडिंग

भारत के चंद्रयान-3 यान ने 23 अगस्त सफलतापूर्वक चांद की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। दरअसल, भारत ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। चांद पर उतरने के बाद, लैंडर और रोवर और यान पर मौजूद अन्य पेलोड ने काफी अहम डेटा भेजे हैं, जिसमें वहां की मिट्टी, खनिज आदि की जानकारी शामिल थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।