Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 Landing: चांद की नई तस्वीरें आई सामने, चंद्रयान को लेकर ISRO बोला- ऑल इज वेल; Video

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 12:52 PM (GMT+05:30)

    Chandrayaan 3 New pictures इसरो ने मिशन चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट दिया है। इसरो ने इसी के साथ लैंडर द्वारा ली गई चांद की नई तस्वीरें भी जारी की है। ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 New picture: इसरो ने चांद की नई तस्वीरें जारी की।
    Chandrayaan 3 New picture: इसरो ने चांद की नई तस्वीरें जारी की।

    HighLights

    1. इसरो ने चंद्रयान 3 पर दिया नया अपडेट।
    2. लैंडर द्वारा ली गई कई नई तस्वीरें जारी की गई।
    3. स्पेस एजेंसी ने कहा- चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan 3 New pictures चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच इसरो ने मिशन चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट दिया है। इसरो ने इसी के साथ लैंडर द्वारा ली गई चांद की नई तस्वीरें भी जारी की है।

    इसरो का नया अपडेट

    इसरो ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है। स्पेस एजेंसी ने कहा सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है।

    वीडियो किया जारी

    इसी के साथ इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा बनाया गया वीडियो भी जारी किया। इसरो ने कहा कि ये 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो हैं।

    एलपीडीसी तस्वीरें ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।

    यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

    इसरो ने इसी के साथ विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण कैसे देखा जा सकता है, ये बताया है। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त को 5 बजकर 27 मिनट से लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। 

    खबरें और भी

    भारत रचेगा इतिहास

    चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच देगा। दरअसल, अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। हालांकि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।