Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 Video: 'चंदामामा के आंगन में जैसे खेल रहा हो...', नए वीडियो में गोल-गोल घूमता दिखा प्रज्ञान रोवर

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 02:03 PM (GMT+05:30)

    Chandrayaan 3 Pragyan rover Video इसरो द्वारा जारी नए वीडियो में रोवर खास अंदाज में दिख रहा है। रोवर सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल-गोल घूम रहा है। रो ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 Pragyan rover Video इसरो ने नई वीडियो जारी की।
    Chandrayaan 3 Pragyan rover Video इसरो ने नई वीडियो जारी की।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan 3 Pragyan rover Video चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के बाद अब प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम नई-नई तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच आज फिर इसरो ने लैंडर द्वारा बनाई गई एक वीडियो जारी की है। 

    जैसे चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो...

    इस वीडियो में रोवर (Chandrayaan 3 Pragyan rover Video) खास अंदाज में दिख रहा है। दरअसल, वो सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल गोल घूम रहा है।  रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा लिया गया है। इस पर इसरो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसा महसूस हो रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्यार से देख रही हो।

    चांद पर सल्फर की फिर हुई पुष्टि

    इससे पहले इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विक्रम लैंडर द्वारा जारी एक और फोटो पोस्ट किया था। इसमें रोवर लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण द्वारा चांद पर नए तत्वों को खोजते देखा जा रहा है। इसरो ने बताया कि इस उपकरण ने भी अब चांद पर सल्फर होने की पुष्टि की है।

    पहले भी हो चुकी पुष्टि

    चांद पर सल्फर, ऑक्सीजन, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और आयरन समेत कई तत्व मिलने की पुष्टि इसरो पहले भी कर चुका है।

    खबरें और भी