Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर से निकलकर रोवर ने की चांद की सैर, ISRO ने शेयर किया यह वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 11:37 AM (IST)

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर धी ...और पढ़ें

    विक्रम लैंडर से निकलकर रोवर ने की चांद की सैर (Image: ISRO)
    विक्रम लैंडर से निकलकर रोवर ने की चांद की सैर (Image: ISRO)

    HighLights

    1. ISRO ने जारी किया चंद्रयान-3 का एक नया वीडियो
    2. विक्रम लैंडर से निकलकर रोवर ने की चांद की सैर
    3. 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया था चंद्रयान-3

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एक वीडियो जारी किया।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर धीरे-धीरे उतर रहा है। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में वीडियो साझा कर लिखा, 'चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक पहुंचा।'

    रोवर ने चांद की सतह पर की सैर

    चंद्रयान -3 बुधवार (23 अगस्त) की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया था। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की।

    कई कठिन चुनौतियों का करना होगा सामना

    चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर कई चुनौती है, जिनका अंतरिक्ष यान पहली बार अनुभव करेगा, विशेष रूप से चंद्रमा की धूल और तापमान रोवर को प्रभावित कर सकते हैं।

    भारत की बड़ी सफलता

    चंद्रयान-3 की उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि कोई भी अन्य अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया है।

    खबरें और भी