Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ विक्रम लैंडर, अब खुद से लैंडिंग कर रचेगा इतिहास

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 01:45 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Update चंद्रयान-3 पर नया अपडेट आया है। यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। हालांकि प्रोपल्शन मॉड्यूल वर्तम ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 पर नया अपडेट आया।
    Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 पर नया अपडेट आया।

    HighLights

    1. चंद्रयान दो हिस्सों में बंटा, प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर।
    2. लैंडर अब बाकी की यात्रा खुद पूरी करेगा।
    3. इसरो ने किया खास ट्वीट।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan 3 Update चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। हालांकि, प्रोपल्शन मॉड्यूल वर्तमान कक्षा में कई महीनों या वर्षों तक अपनी यात्रा जारी रखेगा। 

    प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर अब खुद से लैंडिंग तक की यात्रा को पूरी करेगा। फिलहाल, चंद्रयान 3 चंद्रमा से केवल 100 किमी दूरी पर है, जिसकी यात्रा अब विक्रम लैंडर खुद से करेगा। लैंडर को अपनी स्पीड के साथ उंचाई को भी कम करना होगा।

    ISRO ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को कहा थैंक्यू

    लैंडर के अलग होने के बाद इसरो का ट्वीट आया है। अब तक प्रोपल्शन मॉड्यूल ही यात्रा को पूरी करवा रहा था। इसके लिए इसरो ने ट्वीट कर प्रोपल्शन मॉड्यूल का थैंक्यू भी बोला है। 

    लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की ओर से इसरो ने कहा,

    यात्रा के लिए धन्यवाद, दोस्त! कल भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे डीबूस्टिंग पर थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार हूं।

    MOON पर उतरने के लिए उल्टी गिनती शुरूः जितेंद्र सिंह

    इस अवसर पर अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 

    जबकि पूरी दुनिया देख रही है, टीम ISRO ने अंतिम महत्वपूर्ण परीक्षण में शानदार प्रदर्शन करके भारत को गौरवान्वित किया है। चंद्रयान3 ने लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग किया। अब अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करने की बारी है। MOON पर उतरने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

    खबरें और भी