Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: ...तो 23 की जगह 27 अगस्‍त को चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3, ISRO के वैज्ञानिक ने दिया यह अपडेट

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 08:57 PM (GMT+05:30)

    इसरो अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की सेहत और चंद्रमा की स् ...और पढ़ें

    23 अगस्त को होगी Chandrayaan-3 की साफ्ट लैडिंग।
    23 अगस्त को होगी Chandrayaan-3 की साफ्ट लैडिंग।

    HighLights

    1. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र-इसरो, अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने Chandrayaan-3 के बारे में दी नई जानकारी
    2. Chandrayaan-3 के साफ्ट लैडिंग का इंतजार हो सकता है थोड़ा और लंबा
    3. 23 अगस्त की बजाय 27 अगस्त को भी कराई जा सकती है लैडिंग

    नई दिल्ली, एएनआई। Chandrayaan-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल से संपर्क हो गया है। अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

    अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने वाला भारत दुनिया का पहला देश हो सकता है।

    लैंडिंग से दो घंटे पहले मॉड्यूल की स्थिति जांचेंगे: नीलेश एम. देसाई

    अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (इसरो) अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर इस पर निर्णय लेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं।

    यदि कुछ भी अनुकूल नहीं लगता है, तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतार देंगे। कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारने में सक्षम होंगे।

    सभी प्रणालियां पूरी तरह से कर रही काम: इसरो अध्यक्ष

    इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव एस सोमनाथ ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और उन्हें 'चंद्रयान -3' की स्थिति और तैयारी से अवगत कराया। 

    खबरें और भी

    इसरो के अध्यक्ष ने मंत्री को चंद्रयान-3 की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी प्रणालियां पूरी तरह से काम कर रही हैं और बुधवार को किसी आकस्मिकता की आशंका नहीं है।