Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छत्तीसगढ़: कुएं से मरे मेंढक निकाल रहा था बेटा, बचाने के लिए पिता भी उतरा; दोनों की मौत

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 03:50 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दुखद घटना में एक व्यक्ति और उसके 15 वर्षीय बेटे की कुएं में उतरने के बाद मौत हो गई। माना जा रहा है कि जहरीली गैस से दम घु ...और पढ़ें

    पुलिस का मानना है कि बिजली का झटका लगने या जहरीली गैस से मौत हुई होगी (फोटो: जागरण)
    पुलिस का मानना है कि बिजली का झटका लगने या जहरीली गैस से मौत हुई होगी (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. मामला सीपत थाना क्षेक्ष के ऊनी गांव का है
    2. मेढकों को निकालने के लिए कुएं में उतरा था बच्चा
    3. घर के आंगन में हाल ही में कुआं खोदवाया था

    पीटीआई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक व्यक्ति और उसके 15 वर्षीय बेटे की कुएं में उतरने के बाद मौत हो गई। मौत का स्पष्ट कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि जहरीली गैस से दम घुटने या बिजली का झटका लगा होगा।

    मामला सीपत थाना क्षेक्ष के ऊनी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति का बेटा सबसे पहले कुएं में पड़े मृत मेढकों को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरा था। उसे बचाने के लिए व्यक्ति भी कुएं में उतरा, लेकिन दोनों ही बाहर नहीं आ पाए।

    घर के आंगन में था कुआं

    थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के मुताबिक, 40 वर्षीय कैलाश दास गोस्वामी पेशे से ड्राइवर था। उसने अपने घर के आंगन में हाल ही में कुआं खोदवाया था। सोमवार के दिन किसी कारणवण घर की बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद कैलाश के 15 साल के बेटे अंशु ने 25 फीट गहरे कुएं से रस्सी और बाल्टी के इस्तेमाल से पानी निकाला।

    इस दौरान अंशु को कुएं से बदबू आने लगी। जब उसने कुएं में झांककर देखा, तो उसे पानी की सतह पर कुछ मेढक मरे दिखाई दिए। वह कुएं में उन मेढकों को निकालने के लिए उतरा। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके पिता को अनहोनी का अंदेशा हुआ।

    खबरें और भी

    बेटे को बचाने के लिए कूदा पिता

    इसके बाद उसने देखा कि उसका बेटा मदद के लिए तड़प रहा है। बेटे को बचाने की कोशिश में वह कुएं में कूद गया। कुछ समय तक वह भी बाहर नहीं आया। इसके बाद कैलाश की पत्नी ने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस और ग्रामीणों बांस के डंडे और रस्सियों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि बिजली का झटका लगने या जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हुई होगी।

    यह भी पढ़ें: कुएं में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत, एक-एक कर उतरे और...