विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी की चीन यात्रा से पहले भारत आएंगे चीनी विदेश मंत्री, सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 17 Aug 2025 02:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा से पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के ...और पढ़ें

पीएम मोदी की चीन यात्रा से पहले भारत आएंगे चीनी विदेश मंत्री (फाइल फोटो)
पीएम मोदी की चीन यात्रा से पहले भारत आएंगे चीनी विदेश मंत्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो दिवसीय यात्रा के दौरान सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक में भाग लेंगे
  2. डोभाल पिछले साल दिसंबर में चीन गए थे और वांग के साथ 23वें दौर की वार्ता की थी

 पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा से पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अगले दौर की सीमा वार्ता के लिए सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की। इसमें कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान वांग यी चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक में भाग लेंगे।

जयशंकर भी अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वांग की यह यात्रा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। यह सम्मेलन 31 अगस्त से एक सितंबर तक चीन के शहर तियानजिन में आयोजित होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

एनएसए डोभाल के साथ वांग यी विशेष प्रतिनिधि वार्ता तंत्र का नेतृत्व करते हैं, जिसका उद्देश्य 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से संबंधित जटिल सीमा विवाद को सुलझाना है।

उल्लेखनीय है कि डोभाल पिछले साल दिसंबर में चीन गए थे और उन्होंने वांग के साथ 23वें दौर की वार्ता की थी। यह वार्ता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर रूसी शहर कजान में 23 अक्टूबर, 2024 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिन¨फग द्वारा दोनों पक्षों के बीच विभिन्न वार्ता तंत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लेने के कुछ हफ्ते बाद हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।