विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ रही हैं भारत-चीन की नजदीकियां, अब क्या करेंगे ट्रंप? PM मोदी के दौरे से पहले डोभाल और वांग यी की सीक्रेट मीटिंग

Published: Wed, 13 Aug 2025 08:02 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच वैश्विक राजनीति में बदलाव दिख रहा है। कभी भारत-चीन के रिश्तों ...और पढ़ें

चीन के विदेश मंत्री और एनएसए अजित डोभाल। (फाइल फोटो)
चीन के विदेश मंत्री और एनएसए अजित डोभाल। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर के बीच ग्लोबल पॉलिटिक्स बदलती दिख रही है। कभी भारत-चीन के रिश्तों में कड़वाहट होती थी वो अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे हैं। पांच साल पहले लद्दाख में हुई झड़पों के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर जा सकते हैं।

उससे पहले वहां के विदेश मंत्री वांग यी एनएसए अजित डोभाल से मिलने के लिए भारत आ रहे हैं। अगले हफ्ते 18 अगस्त, 2025 को वांग यी भारत में अजित डोभाल से कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वांग यी का ये भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत दोनों पर ही हैवी टैरिफ लगाने की घोषणा की है।

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ हमलों के बाद रिश्तों में आई नरमी

पिछली यी-डोभाल की मीटिंग जून में एससीओ, एक क्षेत्रीय सुरक्षा ब्लॉक, की बैठक के लिए हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ हमलों के बाद भारत-चीन संबंधों में थोड़ी नरमी आई है। इस साल की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच आयात शुल्क को लेकर एक-दूसरे पर पलटवार हुआ था, जिसमें वाशिंगटन ने चीनी आयात पर 145 प्रतिशत और बीजिंग ने अमेरिकी वस्तुओं पर 125 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का दांव पड़ा उल्टा! टैरिफ की वजह से भारत-चीन आए साथ, क्या अमेरिका ने अपने पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।