Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'AI का जिम्‍मेदारी से इस्‍तेमाल कैसे करें, यह है बड़ा सवाल', CJI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जताई चिंता

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 02:32 PM (IST)

    भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बेंगलुरु में आयोजित 36वें LAWASIA सम्मेलन में शिरकत की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को ...और पढ़ें

    CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बेंगलुरु में आयोजित 36वें LAWASIA सम्मेलन में शिरकत की। (फाइल फोटो)
    CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बेंगलुरु में आयोजित 36वें LAWASIA सम्मेलन में शिरकत की। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 36वें LAWASIA सम्मेलन को CJI ने किया संबोधित।
    2. CJI ने कहा- लोगों की पहचान, संसाधनों के इस्तेमाल के लिए बेहद अहम

    पीटीआई, बेंगलुरु। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बेंगलुरु में आयोजित 36वें LAWASIA सम्मेलन में शिरकत की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नैतिक इस्तेमाल को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इन दिनों हम एआई के नैतिक इस्तेमाल के बुनियादी सवालों का लगातार सामना कर रहे हैं।

    36वें लवासिया सम्मेलन में CJI ने की शिरकत

    यह बातें चीफ जस्टिस ने 36वें लवासिया (LAWASIA) कॉन्फ्रेंस में अपने संबोधन के दौरान कहीं। इस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस चंद्रचूड़ का टॉपिक था- 'पहचान, व्यक्ति और राज्य; आजादी के नए पथ'। लवासिया एशिया पैसिफिक रीजन के वकीलों, जजों, ज्यूरिस्ट और वैधानिक संगठन का एक एसोसिएशन है।

    व्यक्ति की पहचान की उसके फैसलों से जुड़ी है- CJI

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आजादी कुछ नहीं बल्कि अपने लिए फैसला लेने योग्यता है जिससे हमारा जीवन बदल जाए। चीफ जस्टिस ने कहा व्यक्ति की पहचान की उसकी एजेंसी और जीवन में लिए गए उसके फैसलों से जुड़ी है।

    यह भी पढ़ें- 'दुनिया में हम किसी से कम नहीं', पीएम मोदी ने फाइटर जेट Tejas में भरी उड़ान; बताया बेहतरीन एक्सपीरियंस

    उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अपनी जाति, जाति, धर्म, लिंग या यौन रूझान के कारण भेदभाव का सामना करते हैं। उन्हें हमेशा उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। यह सामाजिक रूप से प्रभावी है।

    मुख्य न्यायाधीश ने यह भी बताया कि डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कई आकर्षक पहलुओं का सामना कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और व्यक्तित्व के बीच एक जटिल संबंध है।

    यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: बेलगावी छावनी बोर्ड के CEO अपने आधिकारिक आवास पर पाए गए मृत, पुलिस ने किया आत्महत्या का दावा

    खबरें और भी