विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जब बात बेस्ट फ्रेंड पर आती है तो...' सौरव दास की गिरफ्तारी पर रत्ना सिंह का इमोशनल पोस्ट वायरल

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 05:21 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर एक भावुक पोस्ट साझा की।

रत्ना सिंह ने सौरव दास की गिरफ्तारी पर भावुक पोस्ट की।

रत्ना सिंह ने सौरव दास की गिरफ्तारी पर भावुक पोस्ट की।

HighLights

  1. रत्ना सिंह ने सौरव दास की गिरफ्तारी पर भावुक पोस्ट की।

  2. उन्होंने ट्रोलर्स को सोशल मीडिया पर मुंहतोड़ जवाब दिया।

  3. सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल भेजे गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी को लेकर रत्ना सिंह काफी भावुक नजर आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कैप्शन के साथ स्टोरी पोस्ट की।

रत्ना सिंह की इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट

रत्ना सिंह ने सौरव दास और आशुतोष रांका को मेंशन करते हुए इंस्टाग्राम पर अपना और सौरव का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'यह पल सबके लिए मुश्किल है, लेकिन यह तब और ज्यादा मुश्किल हो जाता है जब बात आपके बेस्ट फ्रेंड की हो। मैं सो नहीं पा रही हूं, थक गई हूं। लेकिन मुझे सौरव पर बहुत गर्व है और प्रार्थना करती हूं कि वो और आशु ठीक हों।'

WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.56.30 PM

रत्ना ने ट्रोलर को दिया जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह पार्टी के दोनों सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी के बाद से लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इस पर रत्ना सिंह ने ट्रोलर को तगड़ा जवाब दिया है।

रत्ना सिंह ने ऐसे ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोशल साइट X पर पोस्ट किया, 'आज सारे 2 रुपये वाले ट्रोलर्स इधर ही बिजी हैं, मुझे लगता है कि अगर आपके कर्ता-धर्ता को लगता है कि आपको मुझे गाली देकर, ट्रोल करके और धमकी देकर 2 रुपये कमाने की जरूरत है तो मैंने आपके लिए मंच खोल दिया है। धन्यवाद! और रोओ, क्या पता ऊपर से और ऑर्डर आ जाए।

मैं इन लोगों की वकील नहीं हूं-रत्ना

सोशल साइट X पर इससे पहले एक बालाजी नाम के हैंडल ने सौरव और आशुतोष के गिरफ्तार हो जाने के बाद रत्ना को ट्रोल करते हुए कहा था, 'आश्चर्य नहीं हुआ कि सौरव और आशुतोष गिरफ्तार हो गए, क्योंकि आप इन लोगों की वकील हो।'

जिसका जवाब देते हुए रत्ना ने कहा, 'आपको जानकर दुख होगा कि मैं इन लोगों की वकील नहीं हूं। आपको निराश करने के लिए माफ करें।'

आशुतोष और सौरव को भेजा गया तिहाड़

आशुतोष रांका और सौरव दास ने 13 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर गेट फांदकर विरोध करने की कोशिश की थी। जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।14 अक्टूबर 2026 सुबह 3 बजे दिल्ली पुलिस ने दोनों को अजिंक्य शिंदे सहित गिरफ्तार कर लिया।

सुबह ही SEM कोर्ट के सामने उन्हें पेश किया गया। कोर्ट ने सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया, वहीं अजिंक्य शिंदे को 5000 रुपये के निजी बॉन्ड पर साइन करवाकर रिहा कर दिया गया था। इस पूरे घटनक्रम की जानकारी रत्ना सिंह ने ही सबसे पहले 'X' पर दी थी, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई थी.

CJP के नेताओं की गिरफ्तारी पर रत्ना सिंह का पोस्ट

बुधवार को CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद रत्ना सिंह ने सोशल साइट X पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, 'दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया है। उन पर बिना अनुमति प्रवेश करने, बॉन्ड के उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।'


पुलिस पर मनमाने ढंग के आरोप

इससे पहले भी रत्ना सिंह ने दिल्ली पुलिस पर मनमाने ढंग से काम करने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगभग 24 घंटों तक उन्हें अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया और शुरुआत में उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि उन्हें किस आधार पर हिरासत में लिया गया है।

कौन हैं रत्ना सिंह ?

रत्ना सिंह कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना के बाद से इसके मुख्य नेतृत्व का हिस्सा रही हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के गठन के समय ही उन्हें मजबूत और रणनीतिक जिम्मेदारी सौंपी थी।

रत्ना सिंह पार्टी की कोर कमेटी में शामिल होने वाली अभिजीत दीपके की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं। जंतर मंतर पर हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन, रणनीति तैयार करने, मीडिया से संवाद और सोशल मीडिया अभियानों को संभालने में रत्ना सिंह ने ही अहम भूमिका निभाई थी।

सीजेपी से जुड़ने से पहले क्या करती थीं रत्ना सिंह

राजनीति और सीजेपी पार्टी के मामलों में एक्टिव रहने से पहले रत्ना सिंह का करियर बेहद शानदार रहा है। वह सिर्फ एक राजनीतिक प्रवक्ता ही नहीं हैं, बल्कि पेशे से एक कुशल वकील हैं। रत्ना अभी दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। साथ ही वह लीगल जर्नलिस्ट के रूप में भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

रत्ना सिंह को जान से मारने की धमकी

CJP के नीट पेपर लीक को लेकर किए आंदोलन के बाद से पार्टी के प्रमुख नेताओं को धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दिनों रत्ना सिंह को भी धमकियां मिल रही हैं।

इसके पीछे का मुख्य कारण, छात्र आंदोलन की सफलता और सरकार पर बना राजनीतिक दबाव माना जा रहा है। अब इसी विरोध के चलते उन्हें और उनके अन्य प्रवक्ताओं को विरोधियों की तरफ से लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- 'बंद करो, दफा हो जाओ', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के सामने नारेबाजी