विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकसभा में छात्र विरोध-प्रदर्शनों पर सवाल खारिज, सीजेपी ने उठाई जवाबदेही पर चिंता

Published: Sun, 16 Aug 2026 06:36 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने लोकसभा में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीजेपी ने लोकसभा में सवालों की अस्वीकृति पर चिंता जताई।

  2. छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और नीट-यूजी से जुड़े थे सवाल।

  3. गृह मंत्री से पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने रविवार को संसदीय जवाबदेही पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में खत्म हुए लोकसभा सत्र के दौरान, केंद्र सरकार की सिफारिश पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े तीन सवाल खारिज कर दिए गए थे।

एक्स पोस्ट में दास ने इस बात पर जोर दिया कि प्रश्नकाल लोकतांत्रिक शासन का एक अहम स्तंभ है। उन्होंने सवाल उठाया कि विरोध-प्रदर्शन के हफ्तों के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सीधे जवाब क्यों नहीं दिया।

लोकसभा सांसद मथेश्वरन वी.एस. ने तीन सवालों (नोटिस रेफरेंस नंबर 101799 और 101801) के जरिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से जवाब मांगे थे।

दास ने कहा, "अगर संसद में ये सवाल नहीं पूछे जा सकते, तो सरकार को असल में कहां जवाबदेह ठहराया जाएगा। क्या विरोध-प्रदर्शनों के जरिए। उन अहम हफ्तों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह संसद में क्यों नहीं आए और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया।"

लोकसभा की कार्य-संचालन और प्रक्रिया नियमावली के नियम 41(2) के तहत, सवालों को स्वीकार किए जाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)