विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में बजा आप का डंका, कई दिग्‍गजों पर हार का खतरा

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 10 Feb 2015 09:36 AM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आप का डंका बजता साफतौर पर दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्‍गजों पर हार का खतरा तक मंडरा रहा है। आप छोड़कर भाजपा में गए कई नेताओं को राजनीतिक भविष्‍य खतरे में है। वहीं कांग्रेस का नाता तोड़कर भाजपा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का डंका बजता साफतौर पर दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों पर हार का खतरा तक मंडरा रहा है। आप छोड़कर भाजपा में गए कई नेताओं को राजनीतिक भविष्य खतरे में है। वहीं कांग्रेस का नाता तोड़कर भाजपा से हाथ मिलाने वाले भी आप की हवा में इस बार धूल चाटते दिखाई दे रहे हैं।

आंदोलन के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी दूसरी बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती रुझानों में किरण बेदी, अजय माकन, महाबल मिश्रा, जगदीश मुखी, शर्मिष्ठा मुखर्जी, विनोद कुमार बिन्नी, कृष्णा तीरथ पर हार का खतरा मंडरा रहा है। अाप की आंधी में बड़े बड़े दिग्गजों की राजनीतिक जमीन हिल गई है। रुझानों में आप को न सिर्फ स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, बल्कि कांग्रेस और भाजपा को विपक्ष की सीट मिल जाए इस पर भी संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

एक ओर जहां मतगणना का दौर अभी जारी है, वहीं दूसरी ओर आप के सभी कार्यालय में जबरदस्त खुशी का माहौल है। वहीं भाजपा अपनी हार से दुखी है तो कांग्रेस में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है।

जानें दिल्ली की मतगणना का हाल