विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तान में चुनाव जीतने जैसा', CM हिमंत ने मेनिफेस्टो को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 23 Apr 2024 11:13 AM (IST)

असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार लोकसभा चुनाव के ...और पढ़ें

असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा शर्मा (फाइल फोटो)
असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा शर्मा (फाइल फोटो)

एएनआई, एर्नाकुलम (केरल)। असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। असम सीएम ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया गया है कि वे पाकिस्तान में चुनाव जीतें। घोषणापत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए अधिक और भारत के लोगों के लिए कम है।'

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस ने ऐसा घोषणा पत्र बनाया है जो आम जनता से संसाधन छीन लेगा और कांग्रेस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी। हमने कांग्रेस के घोषणापत्र की सबसे सही तरीके से व्याख्या की है। मैं उन्हें चुनौती दूंगा कि वे सार्वजनिक बहस के लिए आएं और दिखाएं कि यह घोषणापत्र तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं है...प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि देश के संसाधनों पर हर किसी का अधिकार है। यह कांग्रेस पार्टी को बताना है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक विशेष समुदाय का है। राहुल गांधी 'पप्पू' के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं।'

यह भी पढ़ें- 'दिव्‍यांग बच्‍चों की मां को चाइल्‍ड केयर लीव देने से मना नहीं कर सकते', SC ने मुद्दे को गंभीर मानते हुए दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।