विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: ठाणे के अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच, एफडीए ने बंद कराई कैंटीन

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:02 AM (IST)

महाराष्ट्र में ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मरीज के खाने में काकरोच मिलने के बाद महाराष्ट्र खाद्य एवं ...और पढ़ें

महाराष्ट्र: ठाणे के अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच (सांकेतिक तस्वीर)

महाराष्ट्र: ठाणे के अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आंखों की सर्जरी के लिए भर्ती मरीज ने 28 अगस्त को शिकायत की थी

  2. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने डीन के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मरीज के खाने में काकरोच मिलने के बाद महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अस्पताल की कैंटीन को बंद करा दिया है।

इस सरकारी अस्पताल में आंखों की सर्जरी के लिए भर्ती मरीज ने 28 अगस्त को शिकायत की थी कि उसे रात के खाने की प्लेट में काकरोच मिला।

अस्पताल की लापरवाही का विरोध करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने डीन के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

विरोध-प्रदर्शन के बाद एफडीए अधिकारियों ने अस्पताल की रसोई का निरीक्षण किया और खाद्य सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघनों का पता लगाया, जिसके चलते कैंटीन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। एफडीए ने कैंटीन ठेकेदार 'राम कैटरर्स' के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है।

डीन डॉ. स्वप्नाली कदम ने शुक्रवार को कहा कि जब तक पूरी जांच पूरी नहीं हो जाती और एफडीए से मंज़ूरी नहीं मिल जाती, तब तक कैंटीन बंद रहेगी।

डॉ. कदम ने कहा कि एफडीए से मंज़ूरी मिले बिना ठेकेदार को कामकाज फिर शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मरीजों के लिए खाने का वैकल्पिक इंतजाम किया गया है।