गुजरात में भीषण हादसा: वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार लोगों की मौके पर ही मौत
गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटने से एक परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

गुजरात में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार लोगों की मौके पर ही मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
यह घटना दोपहर में नखत्राणा क्षेत्र में हुई
वाहन के पास मौजूद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई
पीटीआई, कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटने से एक परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।
यह घटना दोपहर में नखत्राणा क्षेत्र में हुई। पुलिस निरीक्षक एएम पटेल ने बताया कि नखत्राणा में एक छोटे वाणिज्यिक वाहन के डीजल टैंक में हुए धमाके में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों की पहचान मोहम्मद इलियास, नूर मोहम्मद इलियास, हुसैन मोहम्मद और नूर फातिमा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास वाहन से कबाड़ उतार रहे थे।
धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के पास मौजूद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। पुलिस ने विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
