यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election: कांग्रेस का चुनाव अभियान अगले हफ्ते से होगा शुरू; पार्टी ने भाजपा को जवाब देने की बनाई खास रणनीति
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग आने वाले दिनों में कभी भी चुनावी तारीखों का एलान कर सकता है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव के ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा के मीडिया अभियानों के जवाब में खास तैयारी
- कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों-युवाओं को खास जगह
- देशव्यापी जाति जनगणना करवाने का वादा
एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग आने वाले दिनों में कभी भी चुनावी तारीखों का एलान कर सकता है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू कर सकती है। अभियान में कांग्रेस विभिन्न आयु समूहों को लक्ष्य बनाकर उनसे जुड़ने की कोशिश करेगी।
समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी ने प्रचार सामग्री और होर्डिंग्स के लिए दो बड़ी कंपनियों को हायर किया है। पार्टी पहली बार अपनी मीडिया रणनीति में नए प्रयोग करने जा रही है।
भाजपा के मीडिया अभियानों के जवाब में खास तैयारी
सूत्रों ने बताया कि भाजपा के केंद्रीकृत मीडिया अभियानों का जवाब देने के लिए कांग्रेस छोटे स्तर पर स्थानीय अभियान शुरू करेगी। वहीं, कांग्रेस किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी का वादा करने वाले होर्डिंग्स भी लगाएगी।
कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों-युवाओं को खास जगह
इससे पहले किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान पार्टी ने केंद्र की सत्ता में आने पर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की घोषणा की थी। कांग्रेस अपना घोषणापत्र किसानों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार करेगी। सूत्रों के मुताबिक, घोषणापत्र राहुल गांधी के नारे 'जितनी आबादी, उतना हक' के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
देशव्यापी जाति जनगणना करवाने का वादा
बता दें कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर देशव्यापी जाति जनगणना करवाने का वादा किया है। साथ ही दावा किया है कि यह अलग-अलग समुदायों के लोगों के लिए उनकी जनसंख्या के आधार पर नीति-निर्माण में सहायक बनेगा।
खबरें और भी
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक 4 मार्च को होगी। इसके साथ ही चुनाव प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस ने एक लाख बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं।
ये भी पढ़ें: Samudra Laksamana: विशाखापट्टनम में भारत और मलेशिया की नौसेनाओं का समुद्री अभ्यास, कई मुद्दों पर होगी वार्ता