विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु में कांग्रेस नेता का आधा जला हुआ शव खेत में मिला, विशेष टीम गठित कर जांच में जुटी पुलिस

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 04 May 2024 04:08 PM (IST)

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शनिवार को एक जिला कांग्रेस नेता मृत पाया गया। मृत पाए गए जिला कांग्रेस नेता की ...और पढ़ें

तमिलनाडु में कांग्रेस नेता का शव मिला (फाइल फोटो)
तमिलनाडु में कांग्रेस नेता का शव मिला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जयकुमार धनसिंह के रूप में हुई कांग्रेस नेता की पहचान
  2. कांग्रेस की तिरुनेलवेली (पूर्व) इकाई के प्रमुख थे जयकुमार धनसिंह

पीटीआई, तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शनिवार को एक जिला कांग्रेस नेता मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृत पाए गए जिला कांग्रेस नेता की पहचान केपीके जयकुमार धनसिंह के रूप में हुई है। जिनका आधा जला हुआ शव खेल में मिला।

पुलिस ने बताया कि केपीके जयकुमार धनसिंह का आधा जला हुआ शव उनके खेत में मिला। यह वारदात तब हुई जब हाल ही में पीड़ित ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था। धनसिंह कांग्रेस की तिरुनेलवेली (पूर्व) इकाई के प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में अब तक 1309 करोड़ की नकदी व सोना जब्त, तेलंगाना में भी भारी मात्रा में रुपये बरामद

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है। इस बीच, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और पार्टी में उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें: छात्राओं का यौन शोषण कराने वाली निर्मला देवी को दस साल की जेल, तमिलनाडु के विश्वविद्यालय में चलता था रैकेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।