Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सरकार की उदार आयात नीति किसानों के लिए बन गई चिंता', MSP को लेकर कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:56 AM (IST)

    कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उदार आयात नीति देश में किसानों के लिए भारी संकट पैदा कर रही है। कांग्रेस महासचि ...और पढ़ें

    कांग्रेस जयराम रमेश ने BJP पर कसा तंज
    कांग्रेस जयराम रमेश ने BJP पर कसा तंज

    HighLights

    1. कांग्रेस जयराम रमेश ने BJP पर कसा तंज
    2. मोदी सरकार की उदार आयात नीति देश में किसानों के लिए भारी संकट- जयराम रमेश

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उदार आयात नीति देश में किसानों के लिए भारी संकट पैदा कर रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसानों द्वारा सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर बेचा जा रहा है और कई राज्यों में उन्हें दूध के भी अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं।

    जयराम रमेश में कसा तंज

    जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मोदी सरकार की उदार आयात नीति विभिन्न राज्यों में किसानों के लिए भारी संकट पैदा कर रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सोयाबीन एमएसपी से कम में बेचा जा रहा है, क्योंकि सस्ते आयात की अनुमति दी गई है।"

    रमेश ने कहा, "इन राज्यों और अन्य राज्यों में भी सस्ते पाम तेल के आयात के कारण दूध की कीमतें गिर रही हैं, जिससे सस्ते शुद्ध घी में वनस्पति वसा की मिलावट को बढ़ावा मिल रहा है। दूध की कम कीमतों के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।"

    खबरें और भी

    अगले महीने दोनों राज्यों में चुनाव

    मालूम हो कि मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि राजस्थान में 23 नवंबर को और मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इनके अलावा, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी मतदान की तारीख तय हो गई है। साथ ही, पांचों राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: 'विपक्षी दलों को MNF सरकार पर आरोप लगाने के लिए कोई मुद्दा नहीं...', मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा बोले

    यह भी पढ़ें: Hero Moto Corp के सीईओ पवन मुंजाल के खिलाफ मुकदमा, जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बनाया आरोपी