Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'युवाओं के सपने चकनाचूर, परिवारों की उम्मीदें खत्म', दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर आया शशि थरूर का बयान

    By Agency Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 29 Jul 2024 11:42 AM (IST)

    Old Rajinder Nagar Incident कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हा ...और पढ़ें

    सांसद शशि थरूर ने जान गंवाने वालों के लिए मुआवजा देने की मांग की। (फाइल फोटो)
    सांसद शशि थरूर ने जान गंवाने वालों के लिए मुआवजा देने की मांग की। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. थरूर ने जान गंवाने वालों के लिए मुआवजा देने की मांग की
    2. घटना देश के भविष्य के लिए बेहद दुखद है- शशि थरूर
    3. ऐसी घटना दोबारा न हो सुनिश्चित करना चाहिए

    एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर (Old Rajinder Nagar) स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई।

    इस मामले में कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर हादसे को शर्मनाक बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंयरव्यू में थरूर कहा कि ने जान गंवाने वाले छात्रों के परिवार बर्बाद हो गए हैं।

    युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए- थरूर

    सांसद थरूर कहा, "यह शर्मनाक है, इसमें कोई शक नहीं है। उन युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं, उनके परिवारों की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। यह देश के लिए, देश के भविष्य के लिए और युवाओं के भविष्य के लिए बेहद दुखद है। जब किसी की जान चली जाती है तो आप क्या उपाय कर सकते हैं?"

    थरूर ने जान गंवाने वालों के लिए मुआवजा देने की मांग की

    उन्होंने जान गंवाने वालों के लिए मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो ताकि किसी को फिर से वही नुकसान न उठाना पड़े।

    ये भी पढ़ें: लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से जुड़ा विधेयक पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण, संसद में जारी रहेगी बजट पर चर्चा

    खबरें और भी