विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगे बढ़ रहा है कांग्रेस मुक्‍त भारत अभियान: अमित शाह

By Murari sharanEdited By:
Updated: Wed, 24 Dec 2014 12:10 AM (IST)

झारखंड में बहुमत मिलने और जम्‍मू कश्‍मीर में आज तक की सबसे बड़ी सफलता से गदगद भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि इन दोनों राज्‍यों में जनता ने जिस तरह से भाजपा को समर्थन दिया है इससे यही लगता है कि कांग्रेस मुक्‍त भारत अभियान सफलतापूर्वक आगे

News Article Hero Image

नई दिलली। झारखंड में बहुमत मिलने और जम्मू कश्मीर में आज तक की सबसे बड़ी सफलता से गदगद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि इन दोनों राज्यों में जनता ने जिस तरह से भाजपा को समर्थन दिया है इससे यही लगता है कि कांग्रेस मुक्त भारत अभियान सफलतापूर्वक आगे की अोर बढ़ रहा है। अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों में यदि प्रतिशत के हिसाब से भी बात करें तो लोगों ने सबसे अधिक वोट भाजपा को दिया है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी। हाल ही में गठित जनता परिवार पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि इनके भविष्य का हाल इसी से इसी से पता लग जाता है कि दोनों राज्यों को मिलाकर भी ये दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।

भाजपा की इस सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से दोनों राज्यों की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भाजपा की सफलता का श्रेय उनकी कठिन और अथक परिश्रम को दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि जम्मू कश्मीर में रिकार्ड वोटिंग लोकतंत्र में लोगों का अपार विश्वास दर्शता है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी दोनों राज्यों में भाजपा को मिली सफलता पर प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

दाेनों राज्यों में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए अमितशाह ने कहा कि चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले छह महीने में किए गए काम के आधार पर जनता ने दिए हैं। उन्होंने कहा भाजपा झारखंड में स्थायी और अच्छी सरकार देगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर मेें सरकार की संभावना पर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। परिपेक्ष्य से अलग हट कर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

पढ़ें: झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत, जेके में पीडीपी टॉप पर

जम्मू-कश्मीरः त्रिशंकु विधानसभा के संकेत, समीकरणों की तलाश शुरू