Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई कांग्रेस, खाली रही मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी; सामने आई वजह

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 10:14 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए। हा ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई कांग्रेस, खाली रही मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी
    स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई कांग्रेस, खाली रही मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी का संबोधन खत्म हो गया है। लगभग डेढ़ घंटे के संबोधन के दौरान पीएम ने कई मुद्दों को लेकर बात की। पीएम ने मणिपुर हिंसा का जिक्र किया। साथ ही विश्वकर्मा योजना का एलान किया। आजादी के पर्व के अवसर पर लाल किले पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि, कांग्रेस इस समारोह में शामिल नहीं हुई।

    खाली पड़ी रही कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी

    समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी लगी थी, लेकिन ये कुर्सी खाली पड़ी रही। खरगे समारोह में शामिल नहीं हुए।

    सामने आई वजह

    खरगे इस कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए, इसकी वजह सामने आई है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि खरगे ने लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया। राजीव शुक्ला ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे पहले से ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। कई केंद्रीय मंत्री भी लाल किले तक नहीं पहुंच सके। खरगे कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराएंगे।

    विपक्ष पर निशाना

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।