असम दंगल: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आई, अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम फाइनल
कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें भी ...और पढ़ें

पार्टी ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी (फोटो- जागरण)
HighLights
पार्टी ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें भी छोड़ी हैं।
इस राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके साथ ही कांग्रेस राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 65 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए बजाली, पलासबाड़ी, गुवाहाटी सेंट्रल, गोरेस्वर, मोरिगांव और बरहंपुर जैसी विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दिया है।
कांग्रेस ने कहा है कि असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा को बर्चला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।