Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coronavirus in India: भारत में बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 12 लोगों की मौत; केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 03:57 PM (IST)

    Coronavirus in India देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 761 मामले सामने आए हैं। हालांकि ...और पढ़ें

    देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े (फाइल फोटो)
    देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के कुल 761 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल यानी गुरुवार को महामारी के 760 मामले सामने आए थे। इस दौरान 12 लोगों की संक्रमण से जान भी गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामले घटकर अब 4,423 रह गए हैं। गुरुवार को देशभर में कुल 4,334 एक्टिव केस थे।

    केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

    केरल में अभी सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,249 है। कर्नाटक में 1,240, महाराष्ट्र में 914, तमिलनाडु में 190 और छत्तीसगढ़ व आंध्र प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 128 है। जानकारी के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की जान गई है। कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में दो और यूपी में एक शख्स की जान गई है।

    ये भी पढ़ें:

    कोविड-19 बढ़ा सकता है Schizophrenia का खतरा, ताजा स्टडी में सामने आया कोरोना और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन