विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम में 23 वर्ष से कम के युवाओं को शराब परोसने पर बड़ी सख्ती, 3 बारों पर केस दर्ज; कार हादसे के बाद बड़ा फैसला

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:00 AM (IST)

कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कीर की टक्कर से स्कूटर पर सवार दो युवतियों और एक युवक की मौत की मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा।

केरलम मों 23 वर्ष से कम के युवाओं को शराब बेचने वाले 3 बारों पर केस दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

केरलम मों 23 वर्ष से कम के युवाओं को शराब बेचने वाले 3 बारों पर केस दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. केरलम में 23 साल से कम उम्र के लोगों को शराब परोसने वाले बारों पर सख्ती


  2. विधानसभा में उठा तेज रफ्तार मिनी कूपर कीर की टक्कर से तीन लोगों की मौत की मामला

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कीर की टक्कर से स्कूटर पर सवार दो युवतियों और एक युवक की मौत की मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा।

इस मामले में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केरलम के आबकीरी मंत्री एम. लीजू ने कहा कि राज्य सरकीर 23 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब परोसने वाले बारों के खिलाफ सख्त कीर्रवाई करेगी।

आरोप है कि रविवार तड़के कोच्चि के पास नेदुंबस्सेरी में 19 वर्षीय युवक ने मिनी कूपर कीर से स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूटर सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।

जांच में सामने आया है कि आरोपित सुहैल शराब के नशे में था। दुर्घटना के तुरंत बाद सुहैल और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंत्री ने बताया कि आबकीरी विभाग ने तीन बार होटलों के खिलाफ़ मामले दर्ज किए हैं। इन होटलों पर सुहैल को शराब परोसने की आरोप है।

मंत्री ने यह भी कहा कि 23 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब परोसने से रोकने के लिए सरकीर अधिक सख्त दिशा-निर्देश लागू करने पर विचार कर रही है।

वहीं केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि मिनी कूपर कीर दुर्घटना मामले में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरोपितों को कीनून के तहत अधिकतम सज़ा मिले।

कोर्ट में सौंपी गई रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस हादसे की जांच की दायरा बढ़ाते हुए मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन और धाराएं जोड़ी हैं।

यह मामला शुरू में बीएनएस की धारा 105 के तहत दर्ज किया गया था, जो गैर-इरादतन हत्या से संबंधित है।

बाद में जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर इसमें धारा 281, 49 और 3(5) भी जोड़ी गईं। इस बीच, पीड़ितों में से एक गोपिकी के परिवार ने जांच को लेकर चिंता जताई है और न्याय की मांग की है।