Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'निडर होकर काम करें, जिम्मेदारी मैं लूंगा'; पैलेट गन विवाद के बीच CRPF चीफ ने बढ़ाया जवानों का हौसला

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:46 AM (IST)

    नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए संसद मार्च के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जारी विवाद के बीच सीआरपीएफ चीफ ने जवानों से कहा कि वे देशहित में निडर होकर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. CRPF महानिदेशक ने जवानों को निडर होकर कर्तव्य निभाने को कहा

    2. डीजी ने जवानों के फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया

    3. पैलेट गन विवाद में RAF की कार्रवाई का CRPF ने किया समर्थन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय बल के अलंकरण समारोह के दौरान जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बिना किसी भय के अपना कर्तव्य निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्भीक ढंग से निर्वाह करते रहें।

    महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चाहे हमारी ऑपरेशनल बटालियन हों या लॉ एंड ऑर्डर यूनिट्स, आप देशहित, जनहित और फोर्स के हित में जो भी फैसले लें और जो भी कार्रवाई करें, बशर्ते वे आपकी ड्यूटी के ईमानदारी से निर्वहन के तहत हों, उन सभी फैसलों और कार्रवाइयों की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।"

    उन्होंने कहा, "निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्भीक ढंग से निर्वाह करते रहें। जहां भी जिम्मेदारी या जवाबदेही लेने की आवश्यकता होगी, मैं महानिदेशक के रूप में उसे स्वीकार करूंगा।"

    पैलेट गन विवाद के बीच RAF की कार्रवाई का समर्थन

    बता दें कि सीआरपीएफ की एक इकाई, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों से जब नीट परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पैलेट गन से फायरिंग करने के मामले में सवाल पूछे जा रहे हैं, तब सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने अपने सभी सैनिकों द्वारा अपने कर्तव्यों के उचित निर्वहन में लिए गए निर्णयों और कार्रवाइयों का समर्थन किया है।

    सभी प्रोटोकॉल का किया गया पालन

    सीआरपीएफ द्वारा घटना के बाद किए गए आकलन में पाया गया है कि 20 जुलाई को नीट विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान आरएएफ कर्मियों द्वारा सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि देश की कानून-व्यवस्था से लेकर पूर्वोत्तर के उग्रवाद और मध्य भारत में नक्सलवाद से निपटने वाली CRPF के लिए नेतृत्व का यह भरोसा बेहद अहम माना जाता है। आरएएफ सीआरपीएफ के अधीन आता है और दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और नागरिक अशांति से निपटने के लिए प्रशिक्षित है।

    यह भी पढ़ें- NEET प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल की थी इजाजत, सभी SOP का किया गया पालन; CRPF की रिपोर्ट में खुलासा