Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kerala: कोच्चि हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया दो अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये का सोना, जांच जारी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 08:00 AM (IST)

    Keralaएयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने कोच्चि हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग आरोपियों से लाखों का सोना गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी कुवैत से कोचीन अंतर्रा ...और पढ़ें

    कोच्चि हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया दो अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये का सोना
    कोच्चि हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया दो अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये का सोना

    HighLights

    1. केरल के कोचीन हवाई अड्डे से दो तस्कर गिरफ्तार
    2. कुवैत से कोचीन की यात्रा कर रहे थे आरोपी
    3. लाखों का सोना हुआ बरामद

    कोच्चि, एजेंसी। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने रविवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग आरोपियों से लाखों का सोना बरामद किया गया। पहले आरोपी सफ़ीर से 50 लाख रुपये मूल्य के 1.08 किलोग्राम वजन के 4 काले कैप्सूल आकार के पैकेट बरामद किए गए और जब्त कर लिए गए। आरोपी सफ़ीर को कुवैत से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आ रहे एक कोचीन सीमा शुल्क एआईयू बैच द्वारा ग्रीन चैनल पर रोक लिया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी।

    दूसरे आरोपी आनंदवल्ली विजयकुमार नाम का एक यात्री है जो कुवैत से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आ रहा था तभी कोचीन सीमा शुल्क एआईयू बैच द्वारा उसे ग्रीन चैनल पर रोक लिया गया। आरोपी के जांच के दौरान, उसके मलाशय के अंदर छिपाए गए 90 लाख रुपये मूल्य के 1.70 किलोग्राम वजन वाले पेस्ट के रूप में सोने से भरे 4 कैप्सूल आकार के पैकेट बरामद किए गए और जब्त कर लिए गए। सीमा शुल्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की जांच जारी है।