Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संसदीय समिति ने साइबर अपराधों और डाटा चोरी पर जताई चिंता, Cyber Security Authority की स्थापना पर दिया गया जोर

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM (IST)

    देश में बढ़ रहे साइबर अपराधों और डाटा में सेंध लगाने की घटनाओं पर गुरुवार को संसदीय समिति ने चिंता जताई है। भाजपा नेता जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली स ...और पढ़ें

    देश में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर संसदीय समिति ने चिंता जताई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    देश में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर संसदीय समिति ने चिंता जताई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    नई दिल्ली, पीटीआई। संसदीय समिति ने बढ़ रहे साइबर अपराधों और डाटा में सेंध लगाने की घटनाओं पर गुरुवार को चिंता जताई। समिति ने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसे जोखिमों से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। वित्त पर स्थायी समिति ने साइबर सुरक्षा प्राधिकरण (सीपीए) की स्थापना की भी सिफारिश की है।

    भारत को सक्रिय नियामक ढांचा स्थापित करने की जरूरत: समिति

    भाजपा नेता जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिजिटल वित्तीय इकोसिस्टम में से एक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए भारत को अधिक गतिशील और सक्रिय नियामक ढांचा स्थापित करना चाहिए।

    समिति ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की सिफारिश की

    समिति ने निष्पक्ष और अधिक संवेदनशील उपभोक्ता शिकायत निवारण और मुआवजा तंत्र तैयार करने, केंद्रीय और राज्य साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने, अन्य अग्रणी देशों के साथ घनिष्ठ वैश्विक सहयोग करने की सिफारिश की है।