विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से 5 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा ट्रेनें और उड़ानें रद

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 03:29 PM (IST)

Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' आंध्र प्रदेश और यानम के तटों से टकरा गया है, जिससे भारी बारिश और तेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्णब' ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में टकराना शुरू कर दिया है, जिससे वहां भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के केंद्र में हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटा है, जो झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है। पिछले तीन घंटों में तूफान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। अनुमान है कि शुरुआत में धीमी गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर रुख करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।