Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा ट्रेनें और उड़ानें रद
Cyclone Arnab Live:चक्रवात 'अर्णब' आंध्र प्रदेश और यानम के तटों से टकरा गया है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं।
-1793173198360_m.webp)
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्णब' ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में टकराना शुरू कर दिया है, जिससे वहां भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के केंद्र में हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटा है, जो झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है। पिछले तीन घंटों में तूफान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। अनुमान है कि शुरुआत में धीमी गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर रुख करेगा।
Cyclone Arnab Live Updates:'रेल पटरियों पर 10 जगह गिरे पेड़, तेजी से हटाया गया', रेल मंत्री ने दी जानकारी
Cyclone Arnab Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक्स पर जानकारी दी कि चक्रवात 'अर्णब' के टकराने के बाद रेलवे नेटवर्क पर 10 जगहों पर पेड़ गिर गए थे। राहत टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सभी स्थानों से पेड़ों को तुरंत हटाकर ट्रैक साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में रेल सेवाओं और पटरियों की स्थिति पर चौबीसों घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि रेल यातायात सुरक्षित और सुचारू बना रहे।
Cyclone Arnab Live Updates: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चक्रवात 'अर्णब' से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीमों की मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि चक्रवाती तूफान से हुए जान-माल और फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीमों को जल्द से जल्द आंध्र प्रदेश भेजा जाए, ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिल सके।
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा में 16 जिलों में स्कूल बंद, कोई बड़ा नुकसान नहीं
Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' के जमीनी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण ओडिशा में सुरक्षा के मद्देनजर 16 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। दक्षिणी जिलों में पेड़ उखड़ने की खबरें आई हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा में 30000 से अधिक लोग निकाले गए सुरक्षित, दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट
Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' के जमीनी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर अब तक 30000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मल्कानगिरी जिले पर इसका सबसे बुरा असर पड़ने की आशंका है, जिसके चलते निचले और भूस्खलन के खतरे वाले इलाकों से लोगों को लगातार निकाला जा रहा है।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली और विशाखापट्टनम में करंट लगने से 2 की मौत
Cyclone Arnab Live:समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के दौरान आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली और विशाखापट्टनम जिलों में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई। चक्रवात के कारण हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में बिजली का झटका लगने से 55 वर्षीय एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार रात टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। वहीं, अनाकापल्ली जिले के येल्लामंचिली शहर में बुधवार सुबह महिला की अपने घर के बाहर खुले बिजली के तार पर गलती से पैर पड़ जाने से मौत हो गई।
Cyclone Arnab Live Updates: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की उड़ानों की समीक्षा, यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' के असर को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन तैयारियों की समीक्षा की है। तूफान से तटीय आंध्र प्रदेश और भुवनेश्वर समेत दक्षिणी ओडिशा में उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है, जबकि इसके प्रभाव से हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर की उड़ानों में भी देरी हो सकती है।
मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें और कन्फर्म होने पर ही घर से निकलें। इसके साथ ही एयरलाइंस को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों को देरी या रद की समय पर सूचना दें और रीबुकिंग व रिफंड के नियमों का कड़ाई से पालन करें।
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Cyclone Arnab Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी के अनुसार, चक्रवात 'अर्णब' के प्रभाव से ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगड़ा, नबरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरी जिलों के छिटपुट स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में कई जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान भी जताया गया है।
Cyclone Arnab Live Updates: कोलकाता एयरपोर्ट पर चक्रवात अर्णब का असर, कई उड़ानें रद
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के चलते बिगड़े मौसम को देखते हुए कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद कर दी गईं है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर आने-जाने वाली उड़ानों में यह फेरबदल किया गया है।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट, धान के खेत डूबे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' के चलते आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई है। कई इलाकों में धान के खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जिले के 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है।
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्णब का लैंडफॉल पूरा, आंध्र और यानम तटों से टकराकर आगे बढ़ा तूफान
Cyclone Arnab Live: IMD के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के तट से टकराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तूफान का केंद्र पूरी तरह से जमीनी इलाके में प्रवेश कर गया है। यह चक्रवात रात 2 बजे से सुबह 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों से गुजरा। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिनकी गति झोंकों के साथ 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के 14 जिलों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात
Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने अपनी पूर्व तैयारियों के तहत राज्य भर में 2199 साइक्लोन शेल्टर्स की पहचान कर उन्हें सक्रिय कर दिया है। एएनआई के अनुसार, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को तेज करने के लिए सरकार ने संवेदनशील 14 जिलों में बचाव दलों की तैनाती कर दी है। इसके तहत एनडीआरएफ की 12 टीमें और एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की गई हैं।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र के 3 हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
Cyclone Arnab Live: चक्रवात 'अर्णब' के कारण खराब मौसम को देखते हुए एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि बुधवार को राजमुंदरी, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित रहेंगी। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
Cyclone Arnab Live Updates: पुडुचेरी के यानम में मकान पर गिरा बरगद का पेड़, 4 घर प्रभावित; राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ
Cyclone Arnab Live: पुडुचेरी के यानम में चक्रवात अर्णब के दौरान एक बड़ा बरगद का पेड़ एक मकान पर गिर गया, जिससे आसपास के 4 घर प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ के कमांडर ने कहा कि 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चली हवाओं ने कई पेड़ों को उखाड़ दिया, लेकिन समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।
#WATCH | Yanam, Puducherry: NDRF Commander Eswar Rao Gade says, "Following the storm that struck last night, a large banyan tree has fallen; we are here to clear it. Wind speeds exceeded 100 km/h, causing many trees to fall. Several houses, this one and three others, have been affected, and the NDRF team is currently working to clear the debris. Our team consists of 30 personnel. No, there are no casualties; everyone is safe. The residents were rescued beforehand. We are now in the process of clearing the tree from the house."
— ANI (@ANI) October 28, 2026
Cyclone Arnab Live Updates: पुडुचेरी के यानम की मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ और बिजली के खंभे, मंत्री ने किया मुआयना
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के कहर के बीच पुडुचेरी के यानम में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण मुख्य सड़क पर कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। स्थिति को देखते हुए पुडुचेरी के मंत्री मल्लाडी कृष्णा राव ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
#WATCH | Yanam, Puducherry: NDRF team carry out clearance operations after several trees and electricity poles were uprooted amid cyclonic storm Arnab landfall. https://t.co/werLZgPvyb
— ANI (@ANI) October 28, 2026
Cyclone Arnab Live Updates: ओडिशा के पुरी तट पर समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, समंदर हुआ अशांत
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद ओडिशा के पुरी तट पर बंगाल की खाड़ी में समुद्र बेहद अशांत नजर आया और पानी में काफी ऊंची लहरें उठती देखी गईं।
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के कोनासीमा और मछलीपट्टनम में पेड़ उखड़े, सड़कें बंद; जलभराव की खबर
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब की वजह से चली तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले और कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में कई पेड़ उखड़ गए। मछलीपट्टनम के कई इलाकों में सड़कें बंद हो गईं और जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही बाधित हुई।
#WATCH | Andhra Pradesh: Several trees uprooted amid heavy rain and gusty winds as Cyclone Arnab impacts Machilipatnam. Roads have been blocked, and waterlogging has been witnessed in several areas. https://t.co/nj0YDnaRlL
— ANI (@ANI) October 28, 2026
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में उप्पड़ा तटीय सड़क बही, सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के कहर से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की उप्पड़ा तटीय सड़क पूरी तरह बह गई है। जिले के एसपी ने बताया कि तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़ और 100 के करीब बिजली के खंभे उखड़ गए, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि रात 1 बजे के बाद बारिश तो थम गई थी, लेकिन आधी रात के समय तूफान की तेज हवाओं ने काफी असर डाला।
Nature 😭 #CycloneUpdate https://t.co/Rw611xPg5l
— Ritesh Mishra (@Ritesh_Mishraaa) October 27, 2026
Cyclone Arnab Live Updates: 'आंध्र में चक्रवात अर्णब से कोई जनहानि नहीं', सीएम नायडू ने दिए सड़कें साफ करने के निर्देश
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि प्रशासन की पहले से की गई तैयारियों के चलते चक्रवात अर्णब से अब तक किसी की जान नहीं गई है। जिलाधिकारियों समेत 32000 कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि गिरे हुए पेड़ों को हटाकर 2 घंटे के भीतर सड़कें साफ की जाएं और हवा थमते ही बिजली बहाल की जाए।
Cyclone Arnab Live: आंध्र के 15 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्णब के असर से आंध्र प्रदेश के बापटला, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, एलुरु, विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम समेत 15 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि किसी भी समय बाढ़ आ सकती है, इसलिए लोग घरों के अंदर ही रहें। प्रशासन ने तूफान के पूरी तरह शांत होने और तेज हवाओं के थमने तक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब के खतरे को देखते हुए ओडिशा में हाई अलर्ट
Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवाती तूफान अर्णब के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एहतियात के तौर पर जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा दिया है। भूस्खलन के खतरे वाली सड़कों को बंद कर दिया है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि सभी मछुआरों की नावें तट पर सुरक्षित लौट आई हैं और चक्रवात से निपटने के पूरे इंतजाम हैं।
Cyclone Arnab Live Updates: हिमाचल प्रदेश में कब दिखेगा चक्रवात अर्णब का असर?
Cyclone Arnab Live: हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच चक्रवात अर्नब का असर दिखने की संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने यह जानकारी दी है। इस दौरान शिमला, मंडी और सोलन में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली चमकने और आंधी-तूफान को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्णब की वजह से आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में तेज हवाएं, भारी बारिश जारी
आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात अर्णब के टकराने की प्रक्रिया जारी रहने के कारण, राज्य के अमलापुरम में तेज हवाओं और भारी बारिश ने असर दिखाया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि तूफान का केंद्र अभी भी तटरेखा के बेहद करीब बना हुआ है।
Cyclone Arnab Live Updates: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी का एलान
Cyclone Arnab Live Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें
Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात 'अर्णब' और तेज होने के साथ, आरके बीच पर तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
#WATCH | Cyclone Arnab | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Strong winds, high tides witnessed at RK Beach as Cyclone Arnab intensifies. Centre of the severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during next few hours. https://t.co/VtmrH0bqZN
— ANI (@ANI) October 28, 2026
