विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाटा संस के डायरेक्टर की अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में थी अहम भूमिका: मिस्त्री

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 12:04 PM (IST)

टाटा संस से हटाए गए साइरस मिस्त्री ने पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह पर अगस्ता वेस्टलैंड स्केैम में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(पीटीआई) । साइरस मिस्त्री ने टाटा संस के डायरेक्टर विजय सिंह(पूर्व रक्षा सचिव) पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में विजय सिंह की मुख्य भूमिका थी।

अगस्ता वेस्टलैंड पर आरोप-प्रत्यारोप

मिस्त्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, '2010 में 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों के लिए अगस्ता वेस्टलैंड से हुए करार में बतौर रक्षा सचिव विजय सिंह की मुख्य भूमिका थी।'

वहीं, विजय सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को यह कहते हुए खारिज किया है कि उनके रिटायर होने के बाद हेलिकॉप्टर डील हुई थी।

गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर खरीद के डील में 423 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद भारत ने 1 जनवरी 2014 को डील को रद्द कर दिया था। डील के मुताबिक 3600 करोड़ रुपये में भारत को 12 हेलिकॉप्टर मिलने थे।

मिस्त्री ने विजय सिंह पर खुद को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाने में रतन टाटा की 'साजिश' का हिस्सा होने का भी आरोप लगाया है।

विजय सिंह टाटा संस के नॉमिनेशंस ऐंड रिम्यूनरेशन कमिटी के सदस्य थे और 28 जून 2016 को मिस्त्री के परफॉर्मेंस पर रिपोर्ट दिया था। मिस्त्री का ये हालिया बयान उस वक्त आया जब थोड़ी ही देर पहले टाटा संस ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बयान जारी किया था। टाटा संस ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि मिस्त्री ने चेयरमैन चुने जाने के लिए पैनल को गुमराह किया था।

अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाले में त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घसीटा

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्लटैंड घोटाला मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने तीन गिरफ्तारियां की हैं। सीबीआई ने पूर्व एयरफोर्स चीफ एसपी त्यागी समेत दिल्ली के वकील गौतम खेतान और संजीव त्यागी उर्फ जूली त्यागी को भी गिरफ्तार किया है।


क्या है मामला?


यूपीए-1 सरकार के समय 3,600 करोड़ रुपये में 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड की डील की गई थी। इस डील का 10 फीसदी हिस्सा रिश्वत में देने की बात सामने आने के बाद यूपीए सरकार ने साल 2013 में डील को रद्द कर दिया था। तब इस मामले में एसपी त्यादी समेत 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।


कौन हैं एसपी त्यागी?


सीबीआई की गिरफ्त में आए एसपी त्यागी का पूरा नाम शशींद्र पाल त्यागी है। एसपी त्यागी का जन्म 14 मार्च 1945 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल से की थी। 31 दिसंबर 1963 को एस पी त्यागी भारतीय वायु सेना में शामिल हुए।
त्यागी ने 1965 और 1971 की जंग में भी शिरकत की है। 1985 में उन्हें प्रतिष्ठित वायुसेना मेडल से नवाजा गया था। 31 दिसंबर 2004 को एसपी त्यागी ने भारतीय वायुसेना के 20वें एयर चीफ मार्शल के रूप में कार्यभार संभाला।
अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम में मनमोहन सिंह से पूछताछ कर सकती है CBI : रिपोर्ट